उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

शानदार:SGST Collection में जोरदार Jump:24 फीसदी Tax सरकारी खजाने में:GST Collection में भी 12 फीसदी Tax मिला:प्रमुख सचिव सुधांशु ने Progress बरकरार रखने पर दिया ज़ोर

Chetan Gurung

Tax महकमे ने उत्तराखंड सरकार के लिए राहत बटोरते हुए SGST-GST Collection में शानदार प्रदर्शन कर सरकारी खजाने में इजाफा कर दिखाया। अप्रैल से जून-2026 की अवधि में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में SGST Collection में 24 फीसदी वृद्धि हुई है। Non-GST Collection में भी 12 फीसदी और Total 22 फीसदी की उछाल लगी है। शनिवार को प्रमुख सचिव (वित्त) RK सुधांशु की अध्यक्षता में शनिवार को State Tax Department की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में GST संग्रहण, कर अनुपालन, विभागीय कार्यों और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

Ramesh Kumar Sudhanshu (Principal Secretary-Finance)

———–

ये भी बताया गया कि अप्रैल से जून 2026 की अवधि में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में नॉन-जीएसटी संग्रहण ₹658 करोड़ से बढ़कर ₹740 करोड़ हो गया है। जो 12 प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि में नेट SGST संग्रहण ₹2,457 करोड़ से बढ़कर ₹3,056 करोड़ हो गया है। ये 24 प्रतिशत की वृद्धि है। कुल संग्रहण ₹3,115 करोड़ से बढ़कर ₹3,796 करोड़ हो गया है। इसमें 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

बैठक में केंद्रीय खुफिया इकाई (CIU) के कार्यों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में CIU के माध्यम से ₹12.92 करोड़ की वसूली की गई थी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जून 2026 तक ₹16.48 करोड़ की वसूली दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की तुलना में 27.6 प्रतिशत का Tax Collection बढ़ा है। प्रमुख सचिव सुधांशु ने GST Collection में Progress को बरकरार रखने पर ज़ोर दिया। विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विशेष जांच शाखा (SIB), मोबाइल स्क्वाड और ऑडिट कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने सभी संबंधित इकाइयों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। होटल और रेस्टोरेंट सेवाओं, वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में GST अनुपालन की स्थिति और विभाग की भावी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर वित्त सचिव दिलीप जावलकर, आयुक्त राज्य कर प्रतीक जैन, अपर सचिव/अपर आयुक्त महमोहन मैनाली, अपर सचिव/अपर आयुक्त अनिल सिंह भी बैठक में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button