Big Breaking::IAS अफसरों में फिर फेरबदल:कुछ हुए हल्के तो कोई CM पुष्कर के अधिक भरोसेमंद बन उभरे:नितेश-पंकज-संत-रविनाथ-युगल-रणवीर नवरत्नों में शुमार!
IPS Cadre में भी बारी आएगी!IAS Cadre में बड़े स्तर पर और हिलाई-डुलाई मुमकिन!
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने IAS अफसरों और 1 IFS अफसर पराग मधुकर धकाते समेत 11 नौकरशाहों के महकमों में फेरबदल कर दिया। इनमें 10 सचिव या प्रमुख सचिव और एक अपर सचिव शामिल रहे। नितेश झा-डॉ पंकज पाण्डेय-बृजेश संत-रविनाथ रमन और डॉ रणवीर सिंह का महकमों के हिसाब से सशक्तिकरण हुआ। वे नवरत्नों के तौर पर उभर के आए। प्रमुख सचिव लालरिन लिएना फैनई से आबकारी महकमा हटा के बृजेश संत को सौंप दिया गया।


फैनई के पास अब Food and Civil Supply-APC और अध्यक्ष-परिवहन निगम की कुर्सी है। नितेश से IT-सुराज-विज्ञान और प्रौद्योगिकी हटा के उनको पंचायतीराज सरीखा अहम-बड़ा महकमा दिया गया। राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन से स्कूली शिक्षा सरीखा झंझट वाला महकमा हटा के उनको सचिव (परिवहन) तथा परिवहन आयुक्त सौंप दिया गया।
डॉ पंकज को सुराज-IT-विज्ञान व प्रौद्योगिकी अतिरिक्त के तौर पर दिया गया। उनके पास PWD-Ropeways-Bridcul पहले से है। बृजेश के पास खनन पहले से है लेकिन परिवहन हटाए जाने के बावजूद Excise महकमा मिलने से उनका वजन एकदम बढ़ गया। बृजेश पहले भी आबकारी महकमे को संभाल चुके हैं। डॉ सुरेन्द्र नारायण को चीनी और गन्ना विकास भी दिया गया। उनके पास कृषि और कृषक कल्याण पहले से है। बाध्य प्रतीक्षा वाले ज्योति यादव को स्कूली शिक्षा दे के काम पर चलने के लिए कहा गया।
सचिवालय प्रशासन,गन्ना-चीनी से मुक्ति मिलने के बाद वित्त महकमा मिलने से रणवीर की अहमियत बढ़ गई। सचिवालय प्रशासन युगल किशोर पंत को दी गई। उनके पास संस्कृति और सैनिक कल्याण महकमा पहले से है। विशेष सचिव पराग मधुकर से पंचायतीराज महकमा हटाया गया। अपर सचिव अभिषेक रूहेला को राज्य संपत्ति के साथ ही राज्य संपत्ति अधिकारी भी बनाया गया। उनके पास CEO-PMGSY और पर्यटन महकमा भी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने नौकरशाही में Transfer कर ये एहसास दिला दिया कि वह फेरबदल के मामले में आँख बंद कर के नहीं बैठे हैं। उनके पास सभी की रिपोर्ट है। Assembly Elections तक लगातार IAS-IPS-IFS अफसरों में फेरबदल करते रहेंगे। संभावना जताई जा सकती है कि कुछ बड़े स्तर पर नौकरशाही को हिलाया-डुलाया जा सकता है। बारी IPS Cadre में भी आ सकती है।


