
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में मंत्रियों,दायित्वधारियों और अफसरों,BJP नेताओं के साथ आम महोत्सव में रस भरे डालियों पर पके आम के स्वाद का लुत्फ लिया और आम प्रदर्शनी में आए किसानों तथा बागवानी से जुड़े लोगों संग बातचीत के दौरान हरिद्वार के आमों की तारीफ करते हुए कहा कि यहाँ के आम स्वाद और गुणवत्ता के मामले में लाजवाब है।


उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि एवं बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल मिशन के तहत 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट उत्पादन, महक क्रांति तथा सुगंधित और औषधीय पौधों पर आधारित उद्योगों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए ‘हिमालय ब्रांड’ के माध्यम से उत्तराखण्ड की मातृशक्ति द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को देश और दुनिया में अलग पहचान मिल रही है। बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग के कारण उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है। सतत विकास, कृषि, बागवानी, मत्स्य, पर्यटन, निवेश और खनन सहित अनेक क्षेत्रों में उत्तराखण्ड देशभर में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है। खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार ने राज्य को 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष (हरिद्वार) आशुतोष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष (रुड़की) डॉ. मधु, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर (हरिद्वार) किरण जैसल, मेयर (रुड़की) अनीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष (आपदा प्रबंधन) विनय रोहिल्ला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, विक्रम भुल्लर, सचिव (औद्योगिक विकास) विनय शंकर पांडेय, IG (गढ़वाल) राजीव स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, DM मयूर दीक्षित, SSP नवनीत सिंह भुल्लर, CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र, SP (Traffic) निशा यादव, पुलिस अधीक्षक (नगर) अभय प्रताप सिंह, ADM जितेंद्र कुमार, City Magistrate हरी गिरी, SDM योगेश शर्मा उपस्थित रहे।



