उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

System को अवाम के और करीब-दरवाजे तक पहुंचाएंगे-CM पुष्कर:जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार में खुद पहुंचे सरकार के मुखिया:लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र:कहा,`लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े’

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ संकल्प को अंजाम देने के लिए आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में खुद मौजूदगी दर्ज कराते हुए हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को अवाम के और करीब लाना और उनकी अधिक से अधिक सेवा करना है। सरकार की कोशिश है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। सरकार स्वयं उनके द्वार पहुंचकर सेवाएं उपलब्ध कराए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। सुशासन का वास्तविक अर्थ संवेदनशील, जवाबदेह एवं जन केंद्रित प्रशासन है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ है। अभियान के प्रथम चरण में प्रदेश भर में 65 दिनों के दौरान लगभग 700 जनसेवा शिविर आयोजित किए गए।

देहरादून में आयोजित 46 शिविरों में 60 हजार से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की। लगभग 39 हजार लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया। PSD ने कहा कि 4 जुलाई से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े में अब तक 64 हजार से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया है। इस दौरान प्राप्त 5,567 जनसमस्याओं में से 4,951 का समाधान सुनिश्चित किया गया है। 2,522 नागरिकों को विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं सेवाओं का लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में श्री गुरु राम राय स्कूल,सहसपुर में आयोजित शिविर में 1 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण-पत्र एवं अन्य सहायता दी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा” का विजन आज तेजी से साकार हो रहा है। राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन, उद्योग, निवेश एवं हवाई संपर्क सहित प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

PSD ने कहा की राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। युवाओं के हितों की रक्षा के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। लगभग 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां मिली हैं।

CM पुष्कर ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने आज ना सिर्फ जन समस्याओं को सुना बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को जन समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, दायित्वधारी विनय रोहिला, पुनीत मित्तल, अपर सचिव (मुख्यमंत्री) बंशीधर तिवारी,DM डॉ. आशीष चौहान, SSP प्रमेंद्र डोभाल, CDO अभिनव शाह भी उपस्थित थे।

S

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button