उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के लिए हर्रावाला से Special Train रवाना:CM पुष्कर ने दिखाई हरी झंडी:कहा,`उत्तराखंड दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी होगी’

Chetan Gurung

वेरावल (सोमनाथ) के लिए आज CM पुष्कर सिंह धामी ने नए सिरे से निर्मित हर्रावाला रेल स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर शरीक होने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी Special Travel Train को हरी झंडी दिखा के विदा किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि ये यात्रा धार्मिक के साथ राष्ट्र के स्वाभिमान, सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपराओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने खुशी जताई कि छह दिवसीय इस विशेष यात्रा में प्रदेश के विभिन्न वर्गों से लगभग 700 श्रद्धालु सहभागी बन रहे हैं। इनमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी माताएं-बहनें, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, संत समाज तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत की हजारों वर्षों पुरानी सनातन परंपरा, गौरवशाली विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़ने का अवसर है। अनेक आक्रमणों और विध्वंस के बावजूद सोमनाथ ने पूरे विश्व को यह संदेश दिया है कि भारत हर चुनौती के बाद और अधिक शक्ति एवं संकल्प के साथ आगे बढ़ता है।

PSD ने कहा कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ राष्ट्रबोध और सांस्कृतिक गौरव का अनुभव कराने वाला विशेष अवसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व सांस्कृतिक पुनर्जागरण का दौर चल रहा है। उनसे प्रेरणा लेकर उत्तराखण्ड सरकार भी देवभूमि उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक मूल्यों और मूल स्वरूप की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून लागू किए गए हैं। अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर सभी नागरिकों के लिए समान कानून और समान न्याय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मदरसा बोर्ड के स्थान पर उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की स्थापना की गई है। श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे जहां भी जाएं, देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना का प्रतिनिधित्व करें। इस अवसर पर विधायक बृज भूषण गैरोला, मेयर सौरभ थपलियाल और सचिव (संस्कृति) युगल किशोर पंत उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button