उत्तराखंडक्राइमदेशपर्यटनयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

संबन्धित महकमे आपसी तालमेल कर हर हाल में रोकें सड़क हादसे:लापरवाही बर्दाश्त नहीं:नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कि जाए-CM पुष्कर

पूरे उत्तराखंड में हादसों को रोकने के लिए चलाएं Special Drive:पौड़ी हादसे में मारे गए लोगों को 4-4 लाख-घायलों को 50 हजार देने का PSD ने किया ऐलान

Chetan Gurung

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन, पुलिस, जिला प्रशासन एवं सड़क निर्माण से संबंधित विभागों को आपस में समन्वय कायम कर हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने आज पौड़ी के रिखनीखाल में हुए में हुए Road Accident में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपये देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली इंसानी मौतों को रोकना हर संबंधित महकमे की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

हालिया दिनों में अचानक ही सड़क हादसों की तादाद में खासा इजाफा हुआ है। इनमें कई लोगों की जानें भी गईं। हादसे पहाड़ों और मैदानी इलाकों में समान रूप से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। तय गति सीमा से अधिक तेज  वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

CM PSD ने निर्देश दिए कि विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर वाहनों की फिटनेस, यात्री क्षमता एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच सख्ती से सुनिश्चित की जाए। पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का गहन विश्लेषण करते हुए दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर आवश्यक सुधारात्मक एवं सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किया जाए। पर्वतीय मार्गों पर आवश्यकतानुसार सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करते हुए सड़क सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाए। सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के लिए ठोस, प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button