उत्तराखंडदेशयूथराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

Big Breaking::चुनावी मौसम में पुष्कर Cabinet ने लिए धमाकेदार फैसले:सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली: चीनी मिलों के लिए ₹207.75 करोड़ की सरकारी गारंटी: आबकारी में बढ़ाए गए 11 पद:7 Region होंगे:PG Medical Students के लिए बॉन्ड

सफाई कर्मचारी आयोग में 1 VP पद सृजित:NHIDCL को किया Out

CHETAN GURUNG

देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल ने चुनावी मौसम में तमाम धमाकेदार फैसले लेते हुए आज जनकल्याण, प्रशासनिक सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और किसानों व कर्मकारों के हितों से जुड़े कुल 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन निर्णयों का सीधा असर संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, गन्ना उत्पादक किसानों, मेडिकल पीजी छात्रों, फार्मासिस्ट व एक्स-रे टेक्नीशियन अभ्यर्थियों, ग्रामीण पेयजल व्यवस्था तथा आबकारी व नियोजन विभागों के कामकाज पर पड़ेगा। राज्य की प्रशासनिक और सामाजिक व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी तथा परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में ये फैसले अहम साबित हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है।

CM पुष्कर सिंह धामी

———–

–सभी फैसले ये रहे-

-सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मंजूरी:अलग-अलग कल्याण बोर्ड होंगे

मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 की धारा 154 एवं 156 के अंतर्गत उत्तराखण्ड सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को प्रख्यापित करने का निर्णय लिया है। इसके लागू होने से संगठित, असंगठित व अन्य क्षेत्रों के कर्मचारियों और कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत असंगठित कर्मकारों और भवन संनिर्माण कर्मकारों के कल्याण के लिए अलग-अलग बोर्ड के गठन होंगे। इससे विभिन्न वर्गों के श्रमिकों की जरूरतों के अनुरूप योजनाओं का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। नियमावली में कर्मकारों के नामांकन की रीति व प्रारूप निर्धारित किए गए हैं। यदि किसी कर्मकार के नामित व्यक्ति या उत्तराधिकारी नाबालिग है, तो नियोक्ता उसके वयस्क होने तक ग्रेच्युटी राशि भारतीय स्टेट बैंक या किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा में निवेश कर सकेगा,इसका प्रावधान किया गया है।

किसी कर्मकार की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के व्यय के लिए राशि सक्षम प्राधिकारी के पास जमा किए जाने का प्रावधान भी रखा गया है। कर्मचारी बीमा न्यायालय की संरचना व नियंत्रण से जुड़े नियम भी इसमें सम्मिलित किए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन कर असंगठित कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

–चीनी मिलों को ₹207.75 करोड़ की सरकारी प्रतिभूति:किसानों को समय पर भुगतान का लक्ष्य

गन्ना किसानों को पेराई सत्र में समय पर गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल ने पेराई सत्र 2026-27 के लिए राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों को बैंकों से ऋण लेने हेतु शासकीय प्रतिभूति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

इस निर्णय के अंतर्गत पेराई सत्र 2026-27 में बाजपुर, नादेही, किच्छा एवं डोईवाला चीनी मिलों के लिए कुल ₹207.75 करोड़ की शासकीय प्रतिभूति प्रदान किए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। राज्य सरकार की यह वित्तीय गारंटी मिलों को कार्यशील पूंजी जुटाने में मदद करेगी।  इससे पेराई सत्र सुचारू रूप से चल सकेगा। गन्ना किसानों के भुगतान की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

-स्वास्थ्य क्षेत्र में फैसले:PG Medical Students के लिए बॉण्ड और फार्मासिस्ट भर्ती में बी.फार्मा शामिल

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में मानव संसाधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए मंत्रिमंडल ने कई अहम निर्णय लिए हैं:

  • PG Medical students के लिए Service बॉण्ड: राजकीय मेडिकल कॉलेजों से अनिवार्य राजकीय सेवा संबंधी बॉण्ड निष्पादित कर PG पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले चिकित्सकों को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के दुर्गम व पर्वतीय क्षेत्रों के चिकित्सालयों में 2 वर्ष की अनिवार्य राजकीय सेवा के लिए नियुक्ति प्रदान करने की व्यवस्था रही है। सीनियर रेजीडेन्ट चिकित्सकों की कमी को देखते हुए PG पाठ्यक्रम के Students के लिए अनिवार्य राजकीय सेवा संबंधी बॉण्ड अनुमन्य किए जाने के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने सहमति दी है। इससे दुर्गम क्षेत्रों के अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को संबल मिलने की उम्मीद है।
  • फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) सीधी भर्ती में बी.फार्मा को सम्मिलित करने की स्वीकृति: कर्मचारी राज्य बीमा योजना, उत्तराखण्ड के अंतर्गत फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) के सीधी भर्ती पदों हेतु निर्धारित शैक्षिक अर्हता में डी.फार्मा के साथ बी.फार्मा को भी सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मंत्रिमंडल ने उत्तराखण्ड कर्मचारी राज्य बीमा योजना फार्मासिस्ट संवर्ग (एलोपैथिक) सेवा नियमावली, 2021 के नियम-8 (शैक्षिक अर्हता) में संशोधन करते हुए कर्मचारी राज्य बीमा योजना फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) (संशोधन) सेवा नियमावली, 2026 को प्रख्यापित करने की मंजूरी दी है।
  • एक्स-रे टेक्नीशियन सेवा नियमावली में संशोधन: चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत एक्स-रे टेक्नीशियन सेवा में भर्ती तथा नियुक्त कार्मिकों की सेवा शर्तों को विनियमित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड एक्स-रे प्राविधिज्ञ सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की है।
  • -आबकारी विभाग में 11 नए पद सृजित: 2 के स्थान पर 7 Region होंगे अब
  • राजस्व संग्रहण बढ़ाने, अवैध मदिरा की पूर्ण रोकथाम तथा विभागीय कार्यावश्यकताओं के दृष्टिगत मंत्रिमंडल ने आबकारी विभाग के ढांचे का पुनर्गठन करते हुए कुल 11 नवीन पदों के सृजन का निर्णय लिया है।

वर्तमान में सृजित 2 परिक्षेत्रों को पुनर्गठित कर 7 परिक्षेत्रों में परिवर्तित किया गया है। प्रत्येक परिक्षेत्र में 1-1 उप आबकारी आयुक्त का पद निर्धारित किया गया है। इस प्रकार उप आबकारी आयुक्त (वेतन लेवल-11) के 5 नवीन पद सृजित किए गए हैं। राज्य में स्थापित डिस्टलरीज व ब्रूवरीज की व्यवस्था व निगरानी के लिए सहायक आबकारी आयुक्त (वेतन लेवल-10) के 6 नवीन पद सृजित किए गए हैं। इस तरह उप आबकारी आयुक्त के 5 और सहायक आबकारी आयुक्त के 6 पदों को मिलाकर कुल 11 नवीन पदों का सृजन किया गया है।

-ग्रामीण पेयजल नीति, 2026 को अनुमोदन:NHIDCL सूची से Out

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के सुचारू संचालन और रख-रखाव को सुनिश्चित करने के लिए मंत्रिमंडल ने वर्तमान में प्रचलित ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रख-रखाव नीति, 2024 को अधिक्रमित करते हुए उत्तराखण्ड ग्रामीण पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रख-रखाव नीति, 2026 के प्रख्यापन को मंजूरी दी है।

दूसरी ओर, निर्माण कार्यों में देरी को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) को राज्य में विविध निर्माण कार्यों के लिए सूचीबद्ध कार्यदायी संस्था के पैनल से हटाने का निर्णय लिया है। आवास विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, NHIDCL को पांच जनपदों में ऑटोमेटेड, मैकेनाइज्ड या टनल पार्किंग से संबंधित निर्माण कार्य आवंटित किए गए थे, लेकिन संस्था ने इनमें रुचि नहीं दिखाई। जारी धनराशि के सापेक्ष दीर्घ समयावधि में निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। इस कारण उसे समस्त पार्किंग व विविध निर्माण कार्यों की कार्यदायी संस्था सूची से हटा दिया गया है।

-आयोगों, सेवा नियमावलियों, विधानसभा सत्र और मानदेय से जुड़े अन्य फैसले

मंत्रिमंडल की बैठक में अन्य विभागों व संस्थाओं से संबंधित ये महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए:

  1. सफाई कर्मचारी आयोग में अतिरिक्त पद: उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के अंतर्गत उपाध्यक्ष का 1 अतिरिक्त पद सृजित करने का निर्णय लिया गया है।
  2. विधानसभा सत्र का सत्रावसान: उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र का तत्काल प्रभाव से सत्रावसान किए जाने की संस्तुति मंत्रिमंडल ने दी है।
  3. सेतु आयोग के लिए IT सेवा नियमावली: नियोजन विभाग के अंतर्गत सेतु आयोग, उत्तराखण्ड के संगठनात्मक ढांचे को स्वीकृति प्रदान की गई है। तकनीकी व अन्य कार्यों के सुचारू संचालन और आईटी कार्मिकों की सेवा शर्तों के विनियमन के लिए उत्तराखण्ड सेतु आयोग सूचना प्रौद्योगिकी सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन का अनुमोदन किया गया है।
  4. लेखा परीक्षा राजपत्रित सेवा नियमावली में संशोधन: उत्तराखण्ड लेखा परीक्षा राजपत्रित सेवा नियमावली, 2019 के अधिमानी अर्हता संबंधी बिंदु-9 तथा इसके अंग्रेजी संस्करण में भिन्नता को देखते हुए अधिमानी अर्हता संबंधी धारा-9 के भाग (1) में ‘प्रादेशिक सेवा’ के स्थान पर ‘प्रादेशिक सेना’ किए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। इससे भविष्य में सहायक निदेशक या लेखा परीक्षा अधिकारी (पे मैट्रिक्स लेवल-10) की सीधी भर्ती के अधियाचन में विसंगति उत्पन्न नहीं होगी।
  5. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के मानदेय पर निर्णय का अधिकार मुख्यमंत्री को: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मासिक मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव पर निर्णय लेने के लिए मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। Cabinet बैठक में मंत्री मदन कौशिक,गणेश जोशी,सतपाल महाराज,धन सिंह रावत,राम सिंह कैड़ा,भरत चौधरी,खजान दास,Chief Secretary आनंदबर्द्धन,प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु और शैलेश बगौली मौजूद थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button