उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

Big News::उत्तराखंड खेल Awards घोषित:14 July आवेदन की Cut of Date:जो खिलाड़ी राज्य से नहीं खेलते, उनके दावों पर गौर नहीं:अन्य राज्यों-संस्थानों से खेलने वाले International खिलाड़ी भी अपात्र

प्रशिक्षकों के लिए Diploma-180 दिनों की Coaching अनिवार्य:मंत्री रेखा आर्य ने कहा,`Olympics-World Championship-World Cup-Asiad,Commonwealth Games-Afro-Asian Games, Asian Championship- राष्ट्रमंडल एवं एफ्रो-एशियन चैंपियनशिप, SAF Games प्रदर्शन पर ही विचार’

Chetan Gurung

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने वर्ष 2025 के खेल रत्न-द्रोणाचार्य Awards समेत अन्य सभी राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए मानक और इन Awards के लिए आवेदन करने की Cut of Date आज घोषित कर दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के मूल निवासी पात्र खिलाड़ी और प्रशिक्षक 24 जुलाई, 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इन पुरस्कारों के लिए कई सख्त शर्तें तय की गई हैं। उत्तराखंड से खेलने वाले खिलाड़ियों को ही ये पुरस्कार दिए जाएंगे।

CM पुष्कर सिंह धामी-खेलों को बढ़ावा देने में आगे

———————-

Minister of Sports Rekha Arya

——————–

खेल मंत्री रेखा के अनुसार देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, हिमालय रत्न खेल पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा Life Time Achievement Award भी दिए जाएंगे। खेल रत्न और हिमालय रत्न Award खिलाड़ियों की कैलेंडर वर्ष-2025 की उपलब्धियों के आधार पर दिए जाएंगे। इन Awards के लिए वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने National Championships-Games में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया होगा। ये अनिवार्य शर्त है। सिर्फ उत्तराखंड में रहने वाले लेकिन यहाँ से न खेलने वालों के आवेदन पर गौर नहीं किया जाएगा।

खेल मंत्रालय ने ये भी साफ कर दिया कि International Championships में देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को भी इन Awards के तभी पात्र समझा जाएगा, अगर उन्होंने उससे पहले उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया हो। आवेदन पत्र पर संबंधित मान्यता प्राप्त राज्य खेल संघ की संस्तुति तथा खेल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन भी लगा होना अनिवार्य रहेगा।

Sports Minister रेखा ने बताया कि देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रशिक्षक को उसके हाथों तैयार खिलाड़ियों की पिछले 3 वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर दिया जाएगा।  Life Time Achievement Award प्रशिक्षक को उसके हाथों तैयार किए गए श्रेष्ठ 10 खिलाड़ियों की उपलब्धियों के मूल्यांकन के आधार पर मिलेगा। प्रशिक्षकों के लिए मान्यता प्राप्त खेल संस्थान से एक वर्षीय Diploma, 6 सप्ताह का प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम अथवा संबंधित राष्ट्रीय खेल संघ से प्रमाणित होना आवश्यक है।

इसके साथ ही ये भी शर्त प्रशिक्षक के लिए लगा दी गई है कि उसके Trainees के उसके आधीन न्यूनतम 180 दिन प्रशिक्षण प्राप्त करने का ₹10 के स्टाम्प पर नोटरी प्रमाणित प्रमाण-पत्र भी आवेदन के साथ देना होगा। खेल मंत्री ने बताया कि पुरस्कारों के लिए केवल ओलंपिक, विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एफ्रो-एशियन खेल, एशियन, राष्ट्रमंडल एवं एफ्रो-एशियन चैंपियनशिप, सैफ खेल तथा राष्ट्रीय खेलों में प्राप्त उपलब्धियों को ही मान्यता दी जाएगी। एक तथ्य ये है कि Afro-Asian Games का आयोजन सिर्फ एक बार साल-2003 में हैदराबाद में हुआ है। अब ये Games नहीं होते हैं।

खिलाड़ी और प्रशिक्षक को निर्धारित आवेदन-पत्र के साथ अपने शैक्षणिक एवं खेल प्रमाण-पत्र, उत्तराखंड का मूल अथवा स्थाई निवास प्रमाण-पत्र तथा संबंधित राज्य खेल संघ की संस्तुति संलग्न करना होगा। आवेदन को 24 जुलाई तक निदेशक (खेल) कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद के आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को ये भी शपथ-पत्र देना होगा अनिवार्य होगा कि उन्होंने कभी डोपिंग नहीं की है। किसी न्यायालय ने दोषी नहीं ठहराया है।

ये नोटरी प्रमाणित प्रमाणपत्र देना होगा कि उनके विरुद्ध यौन उत्पीड़न का कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। भविष्य में कोई तथ्य गलत पाए जाने पर पुरस्कार की धनराशि वापस करनी होगी। उनके खिलाफ तथ्य गलत पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। सरकार ने शर्तों को कठोर कर ये साफ कर दिया है कि अन्य राज्यों और संस्थानों के लिए खेलने लेकिन उत्तराखंड सरकार से Awards-Cash Prize लेने की प्रथा अब बंद कर दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button