अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनयूथराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्पोर्ट्स

विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड-CM पुष्कर:मोरारी बापू का अभिनंदन किया:उत्तराखंड में Tourists-श्रद्धालुओं ने Record तोड़ा

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रेमनगर आश्रम (हरिद्वार) में पंडित मोरारी बापू की श्रीराम कथा सुनने के साथ ही उनका अभिनंदन करने के साथ कहा कि वह भगवान राम के आदर्शों, विचारों और जीवन-दर्शन को विश्व भर में फैला रहे। भारत की सनातन संस्कृति का “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है।

मोरारी बापू से मिलते CM पुष्कर सिंह धामी

———————

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है। उत्तराखण्ड सरकार देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से केदारखंड-मानसखंड मंदिर माला मिशन, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर तथा प्राचीन मंदिरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

CM पुष्कर ने कहा कि उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक यात्राओं ने इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। चार धाम यात्रा में पिछले सभी रिकॉर्ड टूट रहे हैं। दो माह के भीतर ही 45 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा में 55000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि कुंभ केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का महापर्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल देते हुए कहा कि संतों के आशीर्वाद और जनसहभागिता से उत्तराखण्ड आध्यात्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, DM मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर एवं अन्य मौजूद रहे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button