Chetan Gurung
PM नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले PM बनने के ऐतिहासिक अवसर पर राज्य भर में अनेक अहम आयोजन होंगे। CM पुष्कर सिंह धामी ने आज इस बाबत जनसंपर्क, जनजागरूकता एवं जन-कल्याण कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन करने के निर्देश आला अफसरों को बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि इस मौके पर केंद्र एवं राज्य सरकार के जनहित से जुड़े कार्यों, विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। 12 से 14 जून तक प्रदेश में Achievement Exhibition आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक विकासखंड स्तर पर जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि 12 जून को सभी जनपदों में Press Conference कर केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी जाए। CM PSD ने कहा कि प्रभारी मंत्री अपने-अपने जनपदों एवं क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों एवं विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित करेंगे। राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनहित एवं विकास के संकल्पों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।



