
Chetan Gurung
सालों से अटकी-धंचक के चल रही सरकारी नौकरी मेल अब Bullet Train की माफिक दौड़ रही और आज फिर 221 युवाओं की जिंदगी में CM पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र हासिल कर प्रकाश भर गया। इस मौके पर युवाओं ने मुख्यमंत्री PSD को रोजगार पुरुष करार देते हुए कहा कि उनकी मेहनत को मंजिल तक पहुँचने और जिंदगी में रोशनी भरने में उनकी सबसे अहम भूमिका रही।


आज मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के जरिये शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित Candidates को CM पुष्कर ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उनको शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गुजरे साढ़े चार वर्षों में सरकार ने 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम किया है।
CM पुष्कर ने कहा कि उनकी कोशिश युवाओं की सालों की मेहनत और साधना-संघर्ष का राबता सफलता के स्वर्णिम क्षण से कराना रहा है। युवाओं के चेहरों की मुस्कान बताती है कि राज्य सरकार, सही दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य के युवा भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है।
उन्होंने कहा कि नई Start Up Policy राज्य में नए Start Up Culture को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और युवा प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत किया जा रहा है। सरकार के प्रयासों से युवा आज अपने सपनों को लेकर पहले से कई अधिक आश्वस्त है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रिकॉर्ड समय में भर्तियां पूरी हो रही हैं। पहले युवाओं को हताशा और निराशा मिलती थी। आज राज्य सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने का काम करती है। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। आज से 12 वर्ष पूर्व आज ही के दिन नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। जो अपने आप में एक ऐतिहासिक दिन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश में सबसे कड़ा कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने कहा कि विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खाली पदों को भी तुरंत भरा जाए। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि के मंत्र को अपना ध्येय मानकर हर गरीब, हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान करने के लिए कहा।
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि अब तक मुख्यमंत्री पुष्कर के नेतृत्व में हजारों युवाओं को बिना किसी शिकायत के सरकारी नौकरी मिली है। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर के नेतृत्व में बिना सिफारिश के नियुक्तियां हो रही हैं। मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर, सचिव नितेश झा, अपर सचिव C रविशंकर मौजूद रहे।


