उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

विकास परियोजनाओं पर CM पुष्कर ने कसे आला अफसर:6940 करोड़ के Projects की समीक्षा:50 फीसदी से अधिक कार्य प्रगति वालों को पूरा करने के लिए 15 अक्टूबर की Deadline

भूमि हस्तांतरण, वन स्वीकृति और भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों जल्द सुलटाने के निर्देश

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में प्रगति पोर्टल के जरिये अहम Infrastructure और Development Projects की गहन समीक्षा करते हुए बैठक में Transport, Power,PWD, NH,BRO समेत तमाम महकमों की 6940 करोड़ रूपये से जुड़ी 12 खास परियोजनाओं पर खास Focus रखा। उनकी विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल-2047 तक PM नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को खासा Projects में और तेजी लाने के लिए कहा। हर महीने CM स्तर,हर 10 दिनों में CS स्तर पर इसकी समीक्षा करने के लिए कहा। उन्होंने चेताया कि परियोजनाओं में देरी पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। नियमानुसार सख्त कारवाई भी उनके खिलाफ होगी। जिन परियोजनाओं पर 50 प्रतिशत तक कार्य हो चुका है, उनको 15 अक्टूबर-2026 तक पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में भूमि हस्तांतरण, वन स्वीकृति, भूमि अधिग्रहण, क्षतिपूर्ति भुगतान अथवा अन्य प्रशासनिक कारणों से विलम्ब हो रहा है, उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग आपस में मिल के त्वरित कार्यवाही करें। प्रगति पोर्टल को प्रभावी निगरानी तंत्र के रूप में उपयोग करते हुए प्रत्येक परियोजना की नियमित समीक्षा की जाए। लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

बैठक में रामनगर ISBT,रानीखेत बस टर्मिनल, ताड़ीखेत डिपो एवं कार्यशाला, बनबसा एवं रुद्रप्रयाग विद्युत उपकेंद्र परियोजनाओं, 4 धाम सड़क परियोजनाओं, अस्कोट-लिपुलेख मार्ग, माणा पास सड़क परियोजना, हरिद्वार एवं काशीपुर क्षेत्र की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। CM पुष्कर ने DMs को जनपद स्तर पर लंबित प्रकरणों की व्यक्तिगत निगरानी कर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए कि प्रत्येक परियोजना के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए नियमित मॉनिटरिंग की जाए।  बैठक में प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, डॉ. R मीनाक्षी सुंदरम, सचिव बृजेश कुमार संत, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, बंशीधर तिवारी और virtual माध्यम से सभी DMs मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button