
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नागथात में जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव-2026 में क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई अहम घोषणाएँ की और कहा कि यहां की लोक संस्कृति न सिर्फ एकता की भावना को बढ़ावा देती है बल्कि भावी पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।




CM पुष्कर सिंह धामी का अभिवादन करते जौनसार बावर के उत्साहित ग्रामीण
—————–

मुख्यमंत्री ने इस दौरान समरजेंस मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण, प्राथमिक विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने,बागी-खेड़ा-कोटा-तपलाड मार्ग में यमुना नदी पर 60 मीटर स्पैन पुल के निर्माण, क्यारापुल-डामटा-म्यूँडा मोटर मार्ग के KM 22 से छामरी एवं जाखणी तक मोटर मार्ग के निर्माण, कार्य, सकरोल से ग्राम भोड़ा-भालनू एवं उटेल होते हुए द्वितीय सिद्ध पीठ महासू महाराज थैना तक मोटर मार्ग निर्माण समेत तमाम विकास योजनाओं का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनसार के रासो की थाप, हारूल की गूंज और बौंद जैसी महान परंपराएं उत्तराखंड, के साथ पूरे देश का गौरव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा और समग्र विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने प्रतिवर्ष जनजातीय खेल महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है।
PSD ने कहा कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 128 जनजातीय गांवों को चिहनित किया है। इन गांवों में सड़क, बिजली, पानी और इंटरनेट जैसी हर बुनियादी सुविधा पहुंचाकर इनका कायाकल्प करने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान,दायित्वधारी गीता राम गौड़, मेला समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान, नरेन्द्र तोमर, खुशीराम जोशी, जयपाल सिंह तोमर मौजूद रहे।



