तलविंदर के जोशीले पंजाबी गानों संग झूम उठा पूरा Graphic Era Campus:: Grafest-26 की Overall Championship पर GE Hill का ठप्पा

Chetan Gurung
संगीत की दुनिया में युवा दिलों की ताजा धड़कन नकाबपोश तलविंदर के गानों की मस्ती भरी धुनों पर Grafest-26 में Students और उनके साथ हर उम्र के लोग झूमते और नाचते रहे।


Graphic Era University के सालाना जलसे में High Energy Performance के साथ शाम शानदार Music अनुभव में तब्दील हो गई। उनकी बीट्स और वाइब्स ने पूरे माहौल को जोश और उत्साह से सराबोर कर दिया। तलविंदर सिद्धू के आज के Performance का इंतजार Students और युवा कई दिनों से बेसब्री संग कर रहा था। इस Singer को सुनने के लिए छात्र-छात्राएं कार्यक्रम शुरू होने से काफी पहले ही मैदान में उमड़ने लगे थे।
हमेशा चेहरा पेंट नकाब से ढंके रहने वाले मशहूर गायक के के मंच पर आते ही पूरा Campus Live Concert सरीखे माहौल में बदल गया। हर बीट के साथ छात्र-छात्राओं का उत्साह और शोर लगातार बढ़ता चला गया। माहौल में गानों और धुनों के साथ मदहोशी का आलम तैरने लगा था। तलविंदर ने अपने हिट ट्रैक “धुंधला” से ओपनिंग की। माहौल फौरन ही पूरे तरह चार्ज हो गया था। — “सब कुछ धुंधला है, धुंधला है, मैं सारे ये गम भुला के झूम रहा, सब कुछ धुंधला है, धुंधला, मैं सारी ये धुन भुला के घूम रहा…” इस ट्रैक की पहली बीट बजते ही मैदान पर मौजूद हर कदम थिरक उठे थे। तलविंदर ने अपने ट्रैक “पल पल” के साथ माहौल को smooth और फ्लोइंग वाइब में बदल दिया— “पल-पल जीना मुहाल मेरा तेरे बिना, ये सारे नशे बेकार तेरी आँखों के सिवा, घर नहीं जाता, मैं बाहर, रहता तेरा इंतज़ार मेरे ख़्वाबों में आना करके सोलह सिंगार…”, इसके बाद “ मैं तेरा होया ,संभाल ले तू मैनू मैनू, मेरी ना होई, ख्याल आउने तैनू तैनू…” पर छात्र छात्राएं उनके साथ जुड़ते नजर आए। जैसे हर कोई उसी बीट में खोया गया हो।
तलविंदर के “तेरे इश्क दा जाम हसीन ए, सुबह हसीन मेरी शाम हसीन ए, एह बेमतलब जिंदगी, जदों दी तेरे नाम हसीन ए” गाते ही छात्र-छात्राओं के बीच अलग ही क्रेज और माहौल बनता नजर आया। तलविंदर मंच पर खुद भी खूब झूमे। फरमाइश पर इस गायक ने कई और गाने भी गए। तलविंदर के साथ Students ने भी गाने गाए। एक साथ हजारों मोबाइल्स की टॉर्च जलाकर छात्र-छात्राएं माहौल को आलौकिक बना रहे थे।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि जिंदगी में सफलता और खुशियां पाने के लिए तकनीकें सीखना और अच्छा प्रोफेशनल बनना काफी नहीं है। टीम बनाना, टीम को लीड करना, नए आइडिया देना, आइडिया को परखना, खेल भावना, संस्कृति से जुड़ाव और दुख दर्द बांटने का जज्बा कुशल प्रोफेशनल के साथ बेहतर इंसान भी बनाता है।
ग्राफेस्ट भी इन्हीं गुणों को अंकुरित और पल्लवित करने का कार्य करता है. समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला भी मौजूद रही। ग्राफेस्ट के दौरान देश के 17 राज्यों के 50 से अधिक संस्थाओं और विश्वविद्यालयों के बीच हुए मुकाबले में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने ओवरऑल चैंपियन का पुरस्कार जीता।
तकनीकी मुकाबलों में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी को चैम्पियन घोषित किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने चैम्पियन का खिताब जीता। ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता वैलोरेंट में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की टीम चिरंजीवी और रोबोवार्स प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के गौतम भटनागर, कुनाल कुमार और सौरभ चंद की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
एआई मॉडल प्रतियोगिता ‘न्यूरल नेक्सस’ में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की टीम हैकनेक्स्ट और रबर पावर्ड ग्लाइडर प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की टीम ए स्टार (रितेश नेगी, आकाश नेगी) ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉटर रॉकेट प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की टीम ए स्टार (गौरव मिश्रा, अबीर पाल) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सोलो सिंगिंग इंडियन में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के शौर्य असवाल और वेस्टर्न में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कृतिका अव्वल रहीं ग्रुप सिंगिंग इंडियन में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की टीम गांधार और वेस्टर्न में इसी विश्वविद्यालय की टीम ग्लोरियस प्रथम रही। सोलो डांस इंडियन में ग्राफिक एरा हिल यूनिर्सिटी की श्री और वेस्टर्न में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के आकाश शर्मा ने बाजी मारी।
ग्रुप डांस इंडियन में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की टीम देवस्थली और वेस्टर्न में दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम क्रंच पहले स्थान पर रहे। रैप बैटल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के विनय, सोलो इंस्ट्रुमेंटल में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की टीम अमोघ और बैंड वार में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की टीम सांझ प्रथम रही।–तलविंदर ने कहा कि देहरादून और ग्राफिक एरा का जादू उन्हें यहां खींच लाया।
तलविंदर ने दून और ग्राफिक एरा की सराहना की।



