देशराष्ट्रीय

Jt Magistrate से ले के Secretary तक के 6 IAS हिले:26 PCS भी मथे गए:बंशी राणा को Food Commissioner का भी जिम्मा:हरिद्वार की CM कुसुम GMVN-देहरादून के SDM हरी गए हरिद्वार

Chetan Gurung

Joint Magistrate से ले के Secretary तक के 6 IAS अफसरों और 26 Senior-Junior PCS अफसरों को CM पुष्कर सिंह धामी ने हिला-डुला डाला। हरिद्वार की City Magistrate कुसुम चौहान को GMVN में GM और देहरादून के SDM हरी गिरि को हरिद्वार भेज दिया गया। हिलाई-डुलाई में अपर सचिव बंशी राणा को Commissioner (Food) की अहम कुर्सी Additional के तौर पर मिली। उन्होंने सचिव आनंद स्वरूप से ये जिम्मा लिया।

 

अपर सचिव रुचि मोहन रयाल से अपर आयुक्त खाद्य महकमा वापिस लिया गया। प्रकाश चन्द्र को संयुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त की ज़िम्मेदारी से फारिग कर दिया गया। बंशी राणा ICDS और महिला कल्याण निदेशक की कुर्सी पर थे। गौरी प्रधान को नैनीताल के Joint Magistrate से हटा के इसी पद पर पौड़ी भेजा है। उन्होंने दीक्षिता जोशी संग अदला-बदली की।

PCS में मनीष कुमार से HRDA के सचिव का अतिरिक्त जिम्मा वापिस लिया गया। कुल 26 PCS हिलाए-डुलाए गए। अभी ये फेरबदल की बानगी भर समझी जा रही। IAS अफसरों की बारी अभी आती-रहेगी। ये हर स्तर और ओहदे के होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button