उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

उत्तरकाशी की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर गिरा:Pilot समेत 6 की मौत:1 घायल:CM पुष्कर ने जताया शोक:हादसे की जांच के आदेश:देहरादून से उड़ान पर निकला था

Chetan Gurung

उत्तरकाशी के गंगनानी के करीब आज सुबह 8.30 बजे Pvt कंपनी का हेलीकॉप्टर के गिर के चकनाचूर होने से मुंबई और आंध्र प्रदेश के 6 पर्यटकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। ऐरोट्रांस का ये हेली Pilot रॉबिन सिंह उड़ा रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही सचिव (आपदा प्रबंधन) विनोद कुमार सुमन को Rescue अभियान में कोई कमी न छोड़ने और आइंदा इस किस्म के हादसों को न होने देने के लिए जरूरी एहतियाती कदम उठाने के अफसरों को सख्त हिदायत दी।

ऐरोट्रांस Services Pvt Ltd का हेलीकाप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिड्रोम से खरसाली की उड़ान पर था। बीच में ही वह काबू से बाहर हो गया और पहाड़ियों में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम जब राहत और बचाव के लिए पहुंची तो हेली के अवशेष पहाड़ी की ढलान पर खाई के करीब नजर आए। घायलों को निकाला लेकिन अधिकांश तब तक जिंदगी की जंग हार चुके थे। हादसे के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

हेलीकाप्टर में कला सोनी (61 वर्ष-मुंबई-महाराष्ट्र), विजया रेड्डी (52 वर्ष-मुंबई-महाराष्ट्र),रुचि अग्रवाल (56 वर्ष-मुंबई-महाराष्ट्र),राधा अग्रवाल (79 वर्ष-UP), वेदवती कुमारी (48 वर्ष-आंध्रा प्रदेश), रॉबिन सिंह (पायलट-60 वर्ष-गुजरात), भास्कर (51 वर्ष-आंध्र प्रदेश) सवार थे। सिर्फ भास्कर ही जीवित मिले।

सचिव सुमन ने जिलाधिकारी (उत्तरकाशी) मेहरबान सिंह बिष्ट से फोन पर वार्ता कर रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। ग्राउण्ड जीरो में मौजूद राहत और बचाव दलों से भी लगातार अपडेट लिया जाता रहा। हादसे की सूचना मिलते ही सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा USDMA के विशेषज्ञ कंट्रोल रूम पहुंचे। तत्काल घटनास्थल के जियो कोआर्डिनेट्स प्राप्त किए गए।

सुमन ने बताया कि इस दुखद हादसे में छह लोगों की मृत्यु हुई है तथा एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को हेली एम्बुलेंस के जरिये एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। मृतकों का पोस्टमार्टम उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button