उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

CM पुष्कर की केन्द्रीय मंत्रियों गडकरी-यादव से अहम मुलाक़ात:उत्तराखंड की अवस्थापना सुविधाओं-NH के लिए मांगी मदद:ऋषिकेश में Beatel’s आश्रम के पुनरोद्धार में हाथ बंटाने की गुजारिश की

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को  नई दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी-वन,पर्यावरण-जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव से अहम मुलाक़ात कर उत्तराखंड से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा कर सहयोग-मदद का अनुरोध किया। ऋषिकेश के 84 कुटिया (Beatels आश्रम) के पुनरोद्धार कर उसका पर्यटन विकास करने में सहयोग ही केंद्र सरकार से मांगा।

CM Pushkar Singh Dhami met union minister Nitin Gadkari in New Delhi on Thursday

————————————-

PSD ने गडकरी से कहा कि हाल के वर्षों में चार धाम यात्रा के दौरान पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होने से राज्य की सड़कों पर यातायात का दबाव बहुत बढ़ा है। केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत अवशेष ₹ 367.69 करोड़ की प्रतिपूर्ति शीघ्र राज्य सरकार को करने की भी गुजारिश की।

CM Pushkar Singh Dhami discussed on important issues with Union Forest Minister Bhupendra Yadav in New Delhi——————————–

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश बाईपास परियोजना को स्वीकृति देने,बिहारीगढ़ से रोशनाबाद तक के 33 KM लंबे राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने का भी अनुरोध किया। काठगोदाम से पंचेश्वर तक 189 किमी लंबे मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने-देहरादून शहर की ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए बिंदाल व रिस्पना नदियों पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को NH-07 के लूप के रूप में मंजूर किया जाए।

CM ने मानसखण्ड परियोजना के अंतर्गत पौराणिक मंदिरों से जुड़ी 508 किमी लंबाई की 20 सड़कों के अपग्रेडेशन की 8000 करोड़ रूपये की लागत की परियोजना के प्रथम चरण के लिए ₹1000 करोड़ स्वीकृत करने का अनुरोध किया। खटीमा में रिंग रोड निर्माण के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से प्रभावित NH-109 के पुनःसंरेखण के बाद प्रस्तावित बाईपास सड़क के निर्माण के लिए संशोधित लागत रू. 371.84 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने,NH-07 पर प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के लिए ₹110 करोड़ की अतिरिक्त सहायता देने का भी अनुरोध किया।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रमुख सचिव RK सुधांशु, R मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा भी मौजूद थे CM पुष्कर ने वन, पर्यावरण एवं  जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना के लिए वन भूमि के हस्तांतरण के साथ ही रुपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना के लिए वांछित पर्यावरण स्वीकृति एवं वन भूमि हस्तानांतरण की स्वीकृति देने का आग्रह किया।

उनको बताया कि विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था एवं राज्य की बढ़ती जरूरतों की पूर्ति के लिए नई पर्यावरण अनुकूल जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण आवश्यक है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। राज्य की पलायन की समस्या पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा। PSD ने उत्तराखंड में यमुना नदी की सहायक नदी टौंस पर प्रस्तावित 72 मेगावाट क्षमता की त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए आवश्यक 47.547 हे. वन भूमि एवं राजस्व भूमि (बंजर भूमि) के हस्तांतरण की शीघ्र स्वीकृति दिए जाने की दरकार जताई।

उन्होंने कहा कि गंगा नदी पर प्रस्तावित परियोजनाओं को मंजूरी न मिलने से यमुना नदी तथा कुँमायू क्षेत्र में गौरीगंगा, धौलीगंगा नदियों पर नई विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया जाना बेहद आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) के पुनरुद्धार के लिए भी केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे ऋषिकेश को वैश्विक स्तर पर योग और पर्यटन हब के रूप में और मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए कैम्पा योजना के अंतर्गत वनाग्नि प्रबंधन की पंचवर्षीय योजना के तहत  रूपये 404 करोड़ की विशेष सहायता का आग्रह भी किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सभी प्रस्तावों पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button