विषैला कुट्टू आटे के सेवन से 300 की जान पर बन आई:Doon Medical College-Coronation-महंत इंद्रेश में भर्ती:CM पुष्कर ने मरीजों से मिल के पूछा हालचाल:श्रेष्ठ ईलाज का दिलाया यकीन:आटे के थोक-फुटकर विक्रेता पर FIR दर्ज:दुकान सीज
सहारनपुर से आया था आटा:वहाँ भी Alert करने के लिए Local प्रशासन को दी गई जानकारी:FIR against wholesaler-retailer

Chetan Gurung
विषैला कुट्टू आटा खाने से देहरादून के तकरीबन 300 लोग Food Poisoning के शिकार हो गए। उनको Doon Medical College-Coronation Hospital-महंत इंद्रेश Medical College में भर्ती किया गया। प्रशासन में इससे खलबली मच गई। CM पुष्कर सिंह धामी ने फौरन मामले की सख्त जांच करने के निर्देश देने के साथ अस्पताल में मरीजों से मुलाक़ात कर उनको जल्द ठीक होने का यकीन दिलाया। मरीजों में अधिकांश आमवाला तरला-केवल विहार-DL Road-दीप नगर निवासी हैं। सचिव (स्वास्थ्य) डॉ R राजेश कुमार के मुताबिक सभी मरीज ईलाज के बाद अब सामान्य हो गए हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। 49 को Discharge कर दिया गया। बाकी को 24 घंटे के भीतर छुट्टी दे दी जाएगी। मुख्य Supplier Laxmi Trading Sangam Vihar-विकासनगर (Army Canteen के करीब) पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसी ने आटा Supply किया था।
मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल में इन मरीजों से मिल के उनकी तबीयत पूछी। शुरुआती सरकारी जानकारी के अनुसार सहारनपुर से लाए हुए कुट्टू के आटे में मिलावट की आशंका जताई जा रही। इसी से लोगों का स्वास्थ्य खराब हुआ। उन्होंने देहरादून के DM सविन बंसल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों में भर्ती लोगों का बेहतर इलाज काराने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जाए।
विषैला कुट्टू आटे के सेवन से कोरोनेशन अस्पताल में 105 और दून मेडिकल कॉलेज में 90 मरीज भर्ती हैं। 30 मरीज महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती हैं। सभी मिला के तकरीबन 300 मरीज हैं। City Magistrate प्रत्युष सिंह (DMC) -SDM कुमकुम जोशी (Coronation) और हरी गिरि (महंत इंद्रेश) को Co-ordination के लिए DM ने नियुक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर से जिस दुकान के लिए कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ है, वह दुकान सील कर दी गई है। उस दुकान से जिन दुकानों के लिए कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ है, उनको भी Alert कर दिया गया है। सहारनपुर जिला प्रशासन को भी इस बाबत जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ R राजेश कुमार को निर्देश दिए गए हैं कि पूरे मामले की जाँच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो,इसके लिए स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और अन्य संबंधित विभाग मिलकर घटना की पूरी जाँच करेंगे। लापरवाही करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त (गढ़वाल) विनय शंकर पाण्डेय,SSP अजय सिंह भी CM के साथ थे।
CM की सख्ती के बाद कुट्टू आटा Supply करने वाले Retailer और wholesaler पर जिला प्रशासन ने संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज करने के साथ ही उनका स्टॉक सीज कर दिया। समझा जा रहा है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर इस मामले में गाज गिर सकती है। DM ने कहा कि लोगों की जिंदगी से खेलने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।