उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

Big Breaking::आनंदबर्द्धन Uttarakhand के 18वें CS बने:Charge संभाला:कहा,`लोकसेवकों का भी आत्मसम्मान होता है-सभी को एक-दूसरे का आदर-सम्मान करना चाहिए’:CM पुष्कर के पहले कार्यकाल में प्रमुख सचिव भी रह चुके

अब कभी भी सामने आ सकती है IAS अफसरों की Transfer List:CM पुष्कर को आनंदबर्द्धन के ACS रहने के दौरान के महकमे बांटने हैं

Chetan Gurung

डगमगाती नौका को संभालते हुए आखिर CM पुष्कर सिंह धामी का विश्वास जीतते हुए उत्तराखंड के 18वें Chief Secretary बने आनंदबर्द्धन ने आज पूर्ववर्ती राधा रतूड़ी से ईद और भोले के दिन सोमवार को Charge संभाल लिया। उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों से छोटी से बातचीत में पूछे जाने पर कहा कि लोकसेवकों (IAS Officers) का भी आत्म सम्मान होता है। उसका भी ख्याल रखना होता है। राधा ने अपने उत्तराधिकारी को गुलदस्ता भेंट किया और उनको नौकरशाही की शीर्ष कुर्सी खींच के बिताया।

नए CS आनंदबर्द्धन को Charge सौंपने के दौरान राधा रतूड़ी ने उनके लिए कुर्सी खींच के उनको बिठाया।

——————————–

नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्दबर्द्धन का Retirement June-2027 तक है। उन्होंने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का राज्य के विकास में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करना प्रशासन की प्राथमिकता है। आजीविका, रोजगार, कौशल विकास व  रिवर्स माइग्रेशन भी प्रमुख प्राथमिकताओं में है| आजीविका के नए-नए अवसरों पर काम करना तथा बुनियादी सुविधाओं का विकास करना राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है | शहरीकरण तथा राज्य का स्वास्थ्य क्षेत्र भी बड़ी चुनौती है |

आनंदबर्द्धन ने कहा कि शहरों को बेहतर बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर कार्य करना होगा | जल संरक्षण भी बड़ा मुद्दा है। जल संकट का सामना पूरी दुनिया कर रही है| इन मुख्य मुद्दों पर आम नागरिक के हित में धरातल पर प्रभावी कार्य करने की जरूरत है |

नौकरशाहों को समाज का अंग बताते हुए कहा कि सभी अंगों को एक-दूसरे का आदर-सम्मान करना होगा।  तभी समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन IAS Association ने कल उनकी ही अध्यक्षता में बैठक कर लोकसेवकों के स्वाभिमान और गरिमा की रक्षा का प्रस्ताव पास किया है। उन्होंने इसके लिए किसी पर सीधे और आधिकारिक ढंग से आरोप नहीं लगाया है।

ये समझा जा रहा है कि ये फैसला MP और पूर्व CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत के उस बयान के बाद लिया गया,जिसमें उन्होंने ये कहा कि शेर कभी कुत्तों का शिकार नहीं करता। ये बात दीगर है कि त्रिवेन्द्र ने भी साफ किया कि उनकी बातों को Edit कर के दिखाया गया। उन्होंने एक कहावत या उक्ति का इस्तेमाल किया था। आगे-पीछे की Lines को काट दिया गया था।

 

List of chief secretaries of Uttarakhand

[edit]
No. Name Tenure Chief Minister
1 Ajay Vikram Singh 9 November 2000 31 August 2001 295 days Nityanand Swami
2 Madhukar Gupta 1 September 2001 31 August 2003 1 year, 364 days
2 Madhukar Gupta 1 September 2001 31 August 2003 1 year, 364 days Bhagat Singh Koshyari
2 Madhukar Gupta 1 September 2001 31 August 2003 1 year, 364 days N. D. Tiwari
3 Raghunandan Singh Tolia 1 September 2003 30 September 2005 2 years, 29 days N. D. Tiwari
4 M. Ramachandran 1 October 2005 31 October 2006 1 year, 30 days N. D. Tiwari
5 Surjit Kishor Das 1 November 2006 31 August 2008 1 year, 304 days N. D. Tiwari
5 Surjit Kishor Das 1 November 2006 31 August 2008 1 year, 304 days B. C. Khanduri
6 Indu Kumar Pandey 1 September 2008 30 November 2009 1 year, 90 days B. C. Khanduri
6 Indu Kumar Pandey 1 September 2008 30 November 2009 1 year, 90 days Ramesh Pokhriyal
7 Nrip Singh Napalchyal 1 December 2009 31 August 2010 273 days Ramesh Pokhriyal
8 Subhash Kumar 1 September 2010 31 May 2012 1 year, 273 days Ramesh Pokhriyal
8 Subhash Kumar 1 September 2010 31 May 2012 1 year, 273 days B. C. Khanduri
8 Subhash Kumar 1 September 2010 31 May 2012 1 year, 273 days Vijay Bahuguna
9 Alok Kumar Jain 1 June 2012 30 April 2013 333 days Vijay Bahuguna
(8) Subhash Kumar 1 May 2013 30 September 2014 1 year, 152 days Vijay Bahuguna
(8) Subhash Kumar 1 May 2013 30 September 2014 1 year, 152 days Harish Rawat
10 N. Ravishankar 1 October 2014 31 July 2015 303 days Harish Rawat
11 Rakesh Sharma 1 August 2015 31 October 2015 91 days Harish Rawat
12 Shatrughna Singh 1 November 2015 30 November 2016 1 year, 29 days Harish Rawat
13 S. Ramaswamy 1 December 2016 24 October 2017 327 days Harish Rawat
13 S. Ramaswamy 1 December 2016 24 October 2017 327 days Trivendra Singh Rawat
14 Utpal Kumar Singh 25 October 2017 31 July 2020 2 years, 280 days Trivendra Singh Rawat
15 Om Prakash Singh 1 August 2020 6 July 2021 339 days Trivendra Singh Rawat
15 Om Prakash Singh 1 August 2020 6 July 2021 339 days Tirath Singh Rawat
16 Sukhbir Singh Sandhu 7 July 2021 31 January 2024 2 years, 208 days Pushkar Singh Dhami
17 Radha Raturi(First women Chief Secretary) 1 February 2024 31 March 2025 1 year, 58 days Pushkar Singh Dhami
18 Anand Bardhan 1 April 2025 Incumbent −3 days Pushkar Singh Dhami

 

राज्य की वित्तीय स्थिति  पर भी मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि हमें नए संसाधनों की खोज तथा वर्तमान संसाधनों को बढ़ाने पर निरंतर कार्य करना होगा | नौकरशाही के Boss का कार्यभार ग्रहण करने के लिए आनंदबर्द्धन तिलक लगा के दफ्तर आए और Media तथा अन्य Senior Officers के सामने कार्यभार संभालने वाली  File पर दस्तखत किए। War Book-Blue Book का जिम्मा संभाला।

आनंदबर्द्धन लंबे समय से एक किस्म से सरकार में हाशिये पर समझे जा रहे थे। CM पुष्कर सिंह धामी ने इसके बावजूद उन पर यकीन कर CS की कुर्सी सौंपी। PSD जब पहली बार CM बने थे तो आनंदबर्द्धन उनके प्रमुख सचिव हुआ करते थे। आनंदबर्द्धन के महकमों को अब हटाया जाना है। लिहाजा किसी भी वक्त लंबी-चौड़ी तबादला List Senior IAS अफसरों की सामने आ सकती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button