उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Big Story::मुश्किल में Finance Minister प्रेमचंद!आला कमान खफा!CM पुष्कर के बाद Party President-GS के सामने पेश हो के सदन में बर्ताव पर मांगी माफी:झाड़ खाई

तीरे गंगा पहुँच विरोधियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की:Congress MLAs संग ही मंत्रियों-BJP MLAs-Speaker पर भी अंगुली

Chetan Gurung

Assembly में Budget Session के दौरान संसदीय कार्य मंत्री होने के बावजूद अपने असंसदीय बोल-बचन से खुद से अधिक सरकार-BJP के लिए परेशानी पैदा करने वाले प्रेमचंद अग्रवाल पर हर तरफ से झाड़-फटकार-हिदायतों की बौछार हो रही। CM पुष्कर सिंह धामी के बाद आज BJP के State President महेंद्र भट्ट और GS (संगठन) अजेय कुमार ने भी उनको तलब कर कठोरता के साथ बोली और संयम पर एक साथ नियंत्रण रखने की हिदायत दी। प्रेमचंद ने सदन में अपने बर्ताव पर माफी मांगी। बताया जा रहा है कि PCA के लगातार विवादों को जन्म देने से आला कमान बहुत खफा है। एक पहलू ये भी उभर के सामने आया है कि सदन में जो भी घटा उससे Congress MLAs ही नहीं बल्कि Speaker ऋतु खंडूड़ी,मंत्रियों के साथ ही Treasury Bench के MLAs पर भी उनके रुख को ले के सवाल उठ रहे हैं।

CM Pushkar Singh Dhami:प्रेमचंद अग्रवाल के आचरण से नाखुश! मँगवाई माफी

———————

महेंद्र भट्ट:BJP State Chief

—-

भाजपा ने अपने मंत्री के मुख से अपशब्द के मामले में कड़ा रुख अख़्तियार किया हुआ है। पहाड़ी और मैदानी के मुद्दे पर सदन में PCA के मुख से ऐसा शब्द निकल गया था, जिसने पहले से उनके खिलाफ जल रही लौ को ज्वाला में तब्दील कर दिया। इससे लोगों और आलोचकों को BJP और सरकार पर हमले का सुनहरा मौका मिल गया। सूत्रों के मुताबिक आला कमान ने भी प्रेमचंद की हरकतों पर नाराजगी जतला दी है।

उसके निर्देश पर ही भट्ट और अजेय ने आज संसदीय कार्य के साथ ही वित्त मंत्रालय का भी जिम्मा देख रहे मंत्री को Party HQ तलब किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विवाद पैदा होने वाले दिन ही अपने मंत्री को झिड़की देते हुए सदन में सूरते हाल और अपना पक्ष रखने के लिए मजबूर कर दिया था।

BJP के प्रदेश Media In-Charge मनवीर सिंह चौहान ने भट्ट के हवाले से कहा, `प्रेमचंद ने पूरे मुद्दे पर पहले भी खेद जताया था आज पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार के सम्मुख पेश हो के अपने बर्ताव पर माफी मांगी’। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने फरमान जारी किया है कि BJP का कोई भी शख्स हो, उसको संयम और शालीनता का प्रदर्शन करना होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने PCA से जुड़े ताजा मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। अब इस प्रकार के माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर लगाम लगनी चाहिए। Social Media में भी लोगों को अब इस मामले में संयमित टिप्पणी करनी चाहिए। सवाल अब विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के बर्ताव पर भी उठ रहे हैं। असंसदीय शब्द पर मंत्री को रत्ती भर भी न टोकने और Congress MLA लखपत बुटोला पर बरसने के उनके तेवर की आलोचना की जा रही है।

CM के बाद Party के प्रदेश प्रमुख और महामंत्री (संगठन) ने भी मंत्री को झिड़की या झाड़ लगा कर साबित कर दिया कि उन्होंने सदन में जो आचरण किया, वह वाकई बहुत आपत्तिजनक था। इसके लिए उनको पीठ से सख्त निर्देश मिलने चाहिए थे। उसी वक्त शब्द वापिस होते और माफी नामा हो जाता तो ये अपशब्द वाला बवाल इतना बड़ा शायद ही होता। तब न सरकार न ही संगठन के लिए हालात इतने कठिन-विचलित करने वाले होते।

ताज्जुब इस पर भी जताया जा रहा है कि Treasury Bench तब भी खामोश नजर आई, जब प्रेमचंद को Speaker का परोक्ष समर्थन हासिल दिख रहा था। किसी ने भी हमलावर हो रहे लखपत का प्रतिरोध कर सत्ता पक्ष का बचाव करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। Congress के सभी MLAs खामोशी से अपने साथी को Speaker की तगड़ी फटकार खाते मुंह में दही जमाते टुकुर-टुकुर ऐसे देख रहे थे, मानो उनको साँप सूंघ गया था। या उनका लखपत से कोई नाता ही नहीं था।

सदन के बाहर जरूर Congress अब इस मामले को उठा रही। प्रेमचंद ने समर्थकों के साथ ऋषिकेश में गंगा नदी के तट पर पहुँच के विरोधियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करते हुए कहा कि विरोधी उनको हमेशा ही गलत ढंग से परेशान करने की कोशिश करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button