
Chatan Gurung
प्रमुख Experts ने Graphic Era डीम्ड विवि में International Seminar में युवाओं को विज्ञान के साथ ही अध्यात्म से भी जोड़ने की दरकार जताई। विज्ञान समाज को अंधकार में न ले जाए, इसके लिए ये जरूरी है।
Minister Dr Dhan Singh Rawat
————
साइंस, स्पिरिचुअलिटी एण्ड सस्टेनेबिलिटी- 2025 विषय पर 2 दिवसीय संगोष्ठी का आज आख़िरी दिन था। समापन सत्र में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि युवाओं को अध्यात्म के प्रति प्रेरित कर उनके व्यक्तित्व के विकास में योगदान दिया जा सकता है। शिक्षकों को चाहिए कि वे शिक्षा के साथ शास्त्रों की भी जानकारी दें। तभी युवा अध्यात्म से भी जुड़ सकेंगे।
पर्यावरणविद् पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि आज के युवाओं को भोगवादी सभ्यता से दूर रखना होगा। भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए ये जरूरी है। डॉ. जोशी ने महाकुंभ को अध्यात्म का प्रतीक बताया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह ने कहा कि विज्ञान समस्याओं का समाधान हो सकता है लेकिन अध्यात्म चेतना से जोड़ता है।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं में अध्यात्म के प्रति जागरुकता बढ़ाने की जरूरत है। कर्नल (Ret) अजय कोठियाल ने Students से माता-पिता के प्रति सम्मान भाव रखने पर बल दिया। गांव सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल और अरविंदो सोसायटी की डायरेक्टर सिम्मी महाजन ने अध्यात्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला।
सेमिनार के दौरान आयोजित पोस्टर प्रेजेंटेशन में पहला स्थान श्वेता उपाध्याय ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर प्रज्ञा मिश्रा और अनुराग मौर्य रहे। संगोष्ठी का आयोजन ग्राफिक एरा के डिपार्टमेण्ट ऑफ इन्वायरमेन्टल साइंस एण्ड डिपार्टमेण्ट ऑफ ह्यूमैनिटिज एण्ड सोशल साइंस ने इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबिलिटी, एप्रोप्रिएट टेक्नोलाजी इण्डिया, सुमनदीप विद्यापीठ और फ्यूचर आईकान दिल्ली के सहयोग से किया। कार्यक्रम में इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबिलिटी के चेयर पर्सन कुमार गौरव, डिपार्टमेण्ट ऑफ ह्यूमैनिटिज एण्ड सोशल साइंस की HoD डॉ प्रभा लामा, इन्वायरमेण्टल साइंस की HoD डा. प्रतिभा नैथानी, डा. प्रदीप शर्मा, डा. सुमन नैथानी, अर्चना बछेती, डा. निधि त्यागी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन छवि कौशिक ने किया।