अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडक्राइममनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

महिलाओं संग झुमैला Dance-ओंकारेश्वर मंदिर में पाँडवा Dance:छा गए रुद्रप्रयाग में CM पुष्कर

ग्रामवासियों से विकास योजनाओं का लिया फीडबैक

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग में महिलाओं संग झुमैला और ओंकारेश्वर मंदिर में पाँडवा Dance कर सभी को मोह लिया। रुद्रप्रयाग के सारी गांव में ग्राम वासियों एवं स्थानीय निवासियों की तरफ से आयोजित समारोह में भी CM ने खुशी में Dance किया।

ग्रामवासियों एवं स्थानीय निवासियों से मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया।  मुख्यमंत्री ने महिलाओं संग झुमैला नृत्य भी किया। मुख्यमंत्री ने सारी ग्रामवासियों के साथ रात्रि भोजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिला मंगल दल को 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। देवरिया ताल में लगने वाले मेले को संस्कृति विभाग, राजकीय मेले के रूप में मान्यता देगा। मुख्यमंत्री ने आशा नौटियाल को विजयी बनाने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का उत्तराखंड एवं विशेषकर बाबा केदारनाथ की भूमि से गहरा लगाव है। उनके ह्रदय में उत्तराखंड बसता है।

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल,  भरत चौधरी, केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजेय मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय महिलाओं के आग्रह पर उनके साथ पारंपरिक नृत्य कर समां बांध दिया। ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में उन्होंने पूजा अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मदिर परिसर में आयोजित पाण्डव नृत्य में  शामिल होने के साथ ही नृत्य कर लोगों का दिल जीत लिया।

मुख्यमंत्री रविवार को बाबा केदार की भूमि से शीतकालीन चार धाम यात्रा की भी शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि रूद्रप्रयाग को आदर्श जनपद के रूप में पहचान स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने खुशी जताई कि केदार घाटी में महिलाएं निरंतर नवाचार को बढ़ावा दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के मकसद से दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की जारी सतत विकास के लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर आया। राज्य में बेरोजगारी दर घटी है। GST संग्रह में राज्य ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button