
Chetan Gurung
प्रदेश के Block प्रमुखों-ग्राम प्रधानों ने आज CM पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में मुलाक़ात कर उनको भी जिला पंचायत में अध्यक्षों की तरह Block और ग्राम पंचायतों में प्रशासक बनाने की गुजारिश की। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
गुजारिश करने वालों में इंदर रावत-ब्लॉक प्रमुख रामनगर, हरीश बिष्ट-ब्लॉक प्रमुख भीमताल, दर्शन दानु-ब्लॉक प्रमुख देवायल, महेन्द्र राणा-ब्लॉक प्रमुख पौड़ी, भास्कर सम्बल-प्रदेश ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रवि कन्याल ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग, दीपक भण्डारी ब्लॉक प्रमुख, गोविंद दानु ब्लॉक प्रमुख कपकोट, मठुरसिंह ब्लॉक प्रमुख कालसी, रणजीतसिंह ब्लॉक प्रमुख खटीमा शामिल थे।