अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

Sports Infrastructure में उत्तराखंड World Class State-CM पुष्कर:Fit India Movement-Khelo India से से देश में खेल संस्कृति मजबूत

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026  का उद्घाटन करने के दौरान कहा PM नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ अभियानों से देश में खेल संस्कृति मजबूत हुई है। भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक, एशियन गेम्स और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। Sport Infrastructure में उत्तराखंड 38वें National Games के बाद World Class हो चुका है। इसके चलते विश्व स्तरीय प्रतियोगिताएं राज्य में आयोजित हो रहीं।

मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स Complex में आयोजती प्रतियोगिता के पहले दिन कहा कि राज्य सरकार भी उत्तराखण्ड को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पिछले वर्ष प्रदेश में `38वें राष्ट्रीय खेलों’ का ऐतिहासिक, सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से प्रदेश में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल अवस्थापना का मजबूत आधार तैयार हुआ है। इसी का परिणाम है कि उत्तराखण्ड अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए भी सक्षम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी। हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी तेजी से कार्य चल रहा है। लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज प्रारंभ हो चुका है। राज्य की नई खेल नीति के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्तियों के साथ ही आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों में निःशुल्क शिक्षा एवं प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना और खेल किट योजना के माध्यम से भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार पारंपरिक खेलों के साथ-साथ वॉटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स, विंटर स्पोर्ट्स और आइस स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा दे रही है। हमारा प्रयास है कि उत्तराखण्ड देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा खेल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित हो।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, एशियन स्केटिंग यूनियन के अध्यक्ष म्योंग ही चांग, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा, निदेशक (खेल) दीप्ति सिंह और Sports College की प्रधानाचार्य शबाली गुरुंग भी उपस्थित थीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button