
Chetan Gurung
देहरादून:CM पुष्कर सिंह धामी ने आज FRI कैंपस में आयोजित ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ समारोह में मानव-वन्यजीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस दिखाते हुए दूसरों की जान बचाने वाले 18 साहसी लोगों को सम्मानित किया और प्रत्येक को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा की Jim Corbett Park से Rajaji National Park में बाघों के पूयर्स्थापन का दूसरा दौर (2.O) जल्द शुरू होगा।



–मानव-वन्यजीव संघर्ष पर बड़ी राहत और सुरक्षा कदम–
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीवों की सुरक्षा और नागरिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। वन्यजीव हमले में मृत्यु होने पर मिलने वाली अनुग्रह राशि को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। घायलों के इलाज का पूरा खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी। जंगलों की निगरानी प्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (STPF) का गठन किया जा रहा है।
—Eco Tourism-रोजगार के नए मौके–
प्रकृति और अर्थव्यवस्था में संतुलन पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य के 1 लाख युवाओं को “CM Young Ecoप्रिन्योर” बनाया जा रहा। इसके तहत युवाओं को Nature Guide-Drone Pilot और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। Jim Corbett Park से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के पुनर्स्थापन का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ‘Snow leopard Tourism’ और हल्द्वानी में एक आधुनिक चिड़ियाघर विकसित करने की दिशा में भी कार्य तेज किया जाएगा।
–प्राकृतिक संतुलन और जन-भागीदारी–
PSD ने कहा की सभी जिलों के अधिकारियों को कम से कम एक नए पर्यटन स्थल की पहचान कर उसे सुरक्षित रूप से विकसित करना चाहिए। Students के लिए Eco Club के माध्यम से शैक्षणिक यात्राएं होनी चाहिए। राज्य में आने वाले पर्यटकों से जंगलों और धार्मिक स्थलों पर प्लास्टिक व गंदगी न फैलाने तथा वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल, MLA सविता कपूर,प्रमुख सचिव (वन) रमेश कुमार सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (HofF)) कपिल लाल,Wild Life Conservator नीना ग्रेवाल और Media सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह मौजूद रहे।



