उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

हरिद्वार को ESIC Medical College की सौगात:हर Batch में 50 MBBS सीटें:CM पुष्कर ने PM मोदी-केंद्र सरकार को कहा `Thank You’

Chetan Gurung

हरिद्वार:उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को ठोस और सुदृढ़ करने की दिशा में CM पुष्कर सिंह धामी की कोशिशें रंग लाईं। हरिद्वार में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने एक नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को औपचारिक मंजूरी दे दी। यह कदम राज्य में स्वास्थ्य संसाधनों को मजबूत करने और युवाओं के लिए Medical की पढ़ाई के नए अवसर पैदा करेगा।

–हर बैच में 50 MBBS दाखिले–

नए ESIC मेडिकल कॉलेज में प्रतिवर्ष एमबीबीएस (MBBS) के 50 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इस कॉलेज का संचालन हरिद्वार स्थित मौजूदा ESIC अस्पताल के बुनियादी ढांचे और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए किया जाएगा।

–ESIC की 198वीं बैठक में फैसला–

हरिद्वार में इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना का निर्णय नई दिल्ली स्थित ESIC मुख्यालय में आयोजित कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 198वीं बैठक (30 जून 2026) में लिया गया था। अब इसे अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई।

—CM पुष्कर ने जताया केंद्र सरकार का आभार–

CM पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड लगातार स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम छू रहा है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज खुलने से राज्य के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का बेहतर विकल्प मिलेगा। आम जनता को आधुनिक व सुदृढ़ स्वास्थ्य सुविधाओं का सीधा लाभ पहुंचेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button