उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

शपथ लें कि बुजुर्गों का करेंगे सम्मान-CM पुष्कर:9.93 लाख पेंशनरों के खाते में ₹147 करोड़ Transfer: उत्कृष्ट वरिष्ठ नागरिक सम्मानित

Chetan Gurung

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र (नींबूवाला) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बटन दबाकर प्रदेश के 9,93,886 पेंशनधारकों को सितंबर की पेंशन ₹147.34 करोड़ से अधिक को DBT के जरिये Transfer किया। लोगों को शपथ दिलाई कि वे बुजुर्गों का सम्मान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग का आरंभ करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 वरिष्ठ नागरिकों और निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता रहे 5 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर सभी उपस्थित जनों को बुजुर्गों के सम्मान और कल्याण की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का मुख्य सेवक होने के साथ-साथ वे राज्य के बेटे भी हैं और बुजुर्गों का सम्मान व सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य में वरिष्ठ नागरिकों को ₹1,500 प्रति माह पेंशन दी जा रही है। पति और पत्नी दोनों को अलग-अलग लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा की बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी के साथ देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में नए राजकीय वृद्धाश्रम बनाए जा रहे हैं। ‘माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम’ लागू किया गया है। ‘दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना’ के तहत बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा और ‘आयुष्मान भारत योजना’ से मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है।

सचिवालय सेवा से Retire हुए पूर्व अधिकारी OP तिवारी को सम्मानित करने के दौरान CM पुष्कर खासे आत्मीय भाव से उनसे मिले और उनका हाल-चाल पूछा। अवसर पर मंत्री खजानदास,MLA सविता कपूर,मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, सचिव श्रीधर बाबू अद्यांकी, निदेशक (जनजाति कल्याण) संजय कुमार टोलिया उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button