
Chetan Gurung
देहरादून:मुख्य सचिव आनन्दबर्द्धन ने सचिवालय में उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (UIIDB) की EC Meeting में विकास परियोजनाओं की Progress की रिपोर्ट लेने के साथ ही निर्देश दिए कि हर Project तय Timeline के भीतर पूरे हों। इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर Project में धीमी Progress पर गहरी नाराजगी और असंतोष जताते हुए इसमें तेजी लाने की हिदायत दी।


मुख्य सचिव ने शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत पिछले 10 महीनों में मात्र 10 प्रतिशत कार्य होने पर गहरा असंतोष जताया। कार्यदायी संस्था (UPDCC) को निर्देश दिए कि परियोजना के लिए Dedicated PM तुरंत कार्यस्थल पर तैनात करें। आ रही समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान हो। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट्स के लिए ‘पर्ट चार्ट’ (PERT Chart) तैयार कर नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
–कुंभ मेला-2027 और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए विशेष निर्देश–
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने प्राथमिकता वाले कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। सती कुंड से जुड़े निर्माण कार्यों को 15 दिसंबर तक पूरा करने के लिए श्रमिकों व शिफ्टों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए गए। हरिद्वार में चल रहे कार्यों की प्रभावी निगरानी के लिए UPDCC के GM को वहीं तैनात रहने और DM तथा Commissioner (गढ़वाल) को नियमित प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए गए।
CS ने हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए अलग-अलग Dedicated टीमें बनाकर अगले 5 वर्षों के संचालन और अनुरक्षण (O&M) की व्यवस्था बनाने को कहा। हरिद्वार क्षेत्र में नई पार्किंग परियोजनाओं (सरफेस, अंडरग्राउंड या मैकेनिकल) को शुरू करने से पहले जिलाधिकारी और मेलाधिकारी से लिखित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना अनिवार्य कर दिया। वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए UIIDB के तहत एक ‘फाइनेंशियल एवं ऑडिट कमेटी’ गठित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख सचिव डॉ.R मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव नितेश कुमार झा, रविनाथ रामन, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, C रविशंकर, डॉ. रणवीर सिंह चौहान, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं UIIDB के अधिकारी उपस्थित थे।



