उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CM घोषणाओं पर CS की सख्ती: नौकरशाहों को हिदायत,`Deadline से पहले अंजाम दें’:October मध्य में फिर होगी समीक्षा:4,611 में से 2,852 घोषणाएं पूर्ण:लंबित मामलों में आई कमी

Chetan Gurung  

CM पुष्कर सिंह धामी की विकास योजनाओं और कार्यों से जुड़ी घोषणाओं का Chief Secretary आनन्दबर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में समीक्षा करने के दौरान अफसरों को सख्त ताकीद की कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता दें और Deadline तक इनको अंजाम दें। लंबे समय से लंबित घोषणाओं को पहले पूरा करें। जिन घोषणाओं को विलोपित (Delete) या मर्ज (Merge) किया जाना है, उन पर भी समय से Action हो। अगली समीक्षा बैठक अक्टूबर के मध्य में आयोजित होगी।

समीक्षा बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार 4,611 मुख्यमंत्री घोषणाओं में से 2,852 घोषणाएं पूरी पाई गईं। 447 घोषणाओं को विलोपित या मर्ज किया गया है। 1,759 घोषणाएं Pipleline में हैं। 1,397 पर तेजी से कार्यवाही जारी है। 59 आंशिक रूप से पूर्ण हैं। मुख्य सचिव ने 11 अगस्त 2026 को समीक्षा की थी तो 627 घोषणाएं लंबित थीं।  ये संख्या अब घटकर 303 रह गई है। अपनी घोषणाओं पर अमल को ले कर मुख्यमंत्री पुष्कर बहुत सतर्क और सख्त रहते हैं।

CS आनंदबर्द्धन

————

CS आनंदबर्द्धन ने संपूर्ण यमुनोत्री ट्रैक रूट के सुधारीकरण के लिए अगले 15 दिनों में Presentation देने और वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर कार्य करने के आदेश दिए। पौड़ी शहर में धारा रोड से एजेंसी चौक तक हेरिटेज स्ट्रीट कार्य को आवास विभाग से पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने और मल्टीस्टोरी पार्किंग प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश उन्होंने दिए। फलों के भंडारण के लिए अनुपयुक्त सरकारी भूमि के बजाए आवश्यकतानुसार उपयुक्त भूमि खरीद कर कोल्ड स्टोरेज बनाने तथा शहरों में Open Space,City Park या ईको पार्क विकसित करने के लिए भी कहा।

AB ने कहा कि विभागों के बीच भूमि हस्तांतरण व आपसी समन्वय को मजबूत करें। पोर्टल पर प्रगति लगातार अपडेट करें। सचिव व अपर सचिव स्तर के अधिकारी Close Monitoring करें। बैठक में प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. R राजेश कुमार, धीराज सिंह गर्ब्याल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button