
Chetan Gurung
CII डिजाइन एक्सीलेंस Awards-2026 में Graphic Era विवि ने सिक्का जमाते हुए उसकी Hill University के 2 Projects ने अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप-3 में जगह बनाई। विवि समूह के Chairman डॉ कमल घनशाला ने इस उपलब्धि को अर्जित करने वाले Students और सहयोगी Staff को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में इससे बेहतर उपलब्धि हासिल की जाएंगी।
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की National Level Awards में देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में डिजाइन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट और नवाचारी कार्यों को परखा गया। विभिन्न चरणों की समीक्षा, ज्यूरी स्तर पर चर्चा और ग्रैंड ज्यूरी के मूल्यांकन के बाद ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के दोनों प्रोजेक्ट्स को Top-3 कैटेगरी विजेताओं में चुना गया।
फैशन डिजाइन विभाग की छात्रा हरप्रीत कौर का प्रोजेक्ट ‘बियॉन्ड क्लोदिंग: ए सेंसरि-रिस्पॉन्सिव अपैरल फॉर चिल्ड्रन विद एएसडी’ ‘डिजाइन फॉर सोशल इम्पैक्ट’ कैटेगरी में टॉप-3 में चुना गया। सृष्टि नेगी का प्रोजेक्ट ‘फ्रॉम माउंटेन फाइबर टू मॉडर्न फॉर्म: ए जैक्वार्ड निट एक्सप्लोरेशन इन हिमालयन नेटल’ ‘टेक्सटाइल एंड अपैरल डिजाइन-एकेडमिक’ कैटेगरी में टॉप-3 में रहा।
हरप्रीत का प्रोजेक्ट ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों की संवेदनात्मक जरूरतों के अनुरूप विशेष परिधान तैयार करने पर केंद्रित है। सृष्टि के प्रोजेक्ट में हिमालयी बिच्छू घास के रेशे को जैक्वार्ड निट तकनीक से आधुनिक वस्त्र डिजाइन से जोड़ा गया है। दोनों प्रोजेक्ट्स फैशन डिजाइन विभाग की HoD डॉ. ज्योति छाबड़ा के मार्गदर्शन में तैयार किए गए। इन्हें बेंगलुरु में आयोजित प्रोग्राम में पुरस्कृत किया जाएगा।



