DM प्रशांत की मेहनत रंग लाई:सभी फंसे ट्रेकर्स सुरक्षित Rescue:CM पुष्कर के निर्देश पर लगातार बचाव अभियान की संभाली कमान:4 धाम यात्रा 2 दिन बाद फिर शुरू:DMs अपने स्तर पर यात्रा को हालत के मुताबिक रोक सकेंगे:Commissioner ने दिए आदेश

Chetan Gurung
उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र से ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लाने के लिए DM प्रशांत आर्य ने खुद हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर Rescue Operation का जायजा लेने के साथ ही मौजूद Army, Airforce, SDRF, NDRF, पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमों से ट्रेकर्स की Location,मौसम की स्थिति और हवाई व पैदल बचाव अभियानों की ताजा रिपोर्ट ली। जरूरी हिदायतें दीं।


बचाव अभियान की कमान संभालने में लगातार रात-दिन जुटे प्रशांत ने कहा कि विपरीत मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बचाव दल आपसी समन्वय से अभियान जारी रखे हुए हैं। ट्रेकर्स को प्राथमिकता के आधार पर Rescue किया जा चुका है। और भी कोई होंगे तो उनके बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
जिलाधिकारी ने हेलीपैड पर एम्बुलेंस, चिकित्सा दलों और राहत सामग्री की पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और रेस्क्यू होकर आ रहे ट्रेकर्स को तत्काल प्राथमिक उपचार, गर्म कपड़े और भोजन-पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशांत के नेतृत्व में ऑडेन कोल (Auden’s Col) क्षेत्र से दिन ढलते-ढलते सभी 29 ट्रेकर्स को सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू कर भी लिया गया।
सभी ट्रेकर्स को हर्षिल हेलिपैड पर लाने के बाद प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। सभी का स्वास्थ्य सामान्य है। प्राथमिक उपचार के पश्चात सभी ट्रेकर्स अपने-अपने गंतव्य के लिए सुरक्षित रूप से प्रस्थान कर चुके हैं। कालिंदी पास क्षेत्र में भी हेली रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। राहत एवं बचाव टीमें विभिन्न ट्रेकिंग रूटों एवं बेस कैंपों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, एनआईएम एवं वन विभाग की टीमें भी राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन, वन विभाग, एसडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमें पूरी तत्परता के साथ ट्रेकर्स और पोर्टरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हैं। भोजवासा और चीड़बासा में रुके अधिकांश पर्यटकों को गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारियों की मदद से सुरक्षित वापस ले आया गया है।
आयुक्त (गढ़वाल मंडल) आनंद स्वरूप ने बताया कि मौसम की स्थिति में सुधार के बाद चारधाम यात्रा फिर शुरू कर दी गई है। सभी संबंधित जिलाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर 2026 तक चारधाम यात्रा स्थगित की गई थी।
आनंद स्वरूप ने कहा कि संबंधित जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार यात्रा संचालन के संबंध में आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। मार्ग अवरुद्ध होने अथवा अत्यधिक वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति में वे अपने स्तर से यात्रा को अस्थाई रूप से स्थगित कर सकते हैं।



