भादो में सावनी झड़ी और आपदा संकट!CM पुष्कर ने कमान संभाली:DMs-कप्तानों-महकमों को 24 घंटे High Alert पर रहने की सख्त हिदायत:कहा,`हर्षिल में फंसे ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए Rescue Operation तेज करें’
हेली एंबुलेंस भी हर वक्त उड़ान-राहत के लिए रहें तैयार:8 हेलीकाप्टर तैनात हो चुके

Chetan Gurung
देहरादून। भादो को हैरान करते हुए सावन की याद दिला रही निरंतर बारिश और इससे पैदा खतरों के मद्देनजर कमान खुद संभालते हुए CM पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून की धरती पर कदम रखते ही शासन और आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से ताजा हाल लिया और हालात की गंभीरता को महसूस करते हुए प्रशासनिक अमले और आपदा प्रबंधन तंत्र को 24 हनते High Alert Mode पर रहने के सख्त निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने सभी DMs, Police और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में लगातार विशेष निगरानी रखें। आपात स्थिति या आपदा की सूचना मिलते ही बिना किसी देरी के तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं। प्रभावित लोगों को भोजन, आश्रय और चिकित्सकीय सहायता फौरन उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स और पोर्टर्स के रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कई ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। PSD ने हिदायत दी कि बचे सभी ट्रैकर्स और स्थानीय पोर्टर्स को बिना समय गंवाए जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।



