नए प्रदेश प्रभारी राम माधव ने दिया Task,’अबकी बार-60 पार’:Elections में मोदी-पुष्कर सरकार के कार्यों को अवाम तक पहुंचाएँ कार्यकर्ता:बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को लिया निशाने पर:BJP की सांगठनिक बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन
CM पुष्कर ने आवास पर राम माधव समेत अन्य का किया स्वागत

Chetan Gurung
देहरादून: BJP के नए प्रदेश प्रभारी पार्टी के VP राम माधव आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और सह प्रभारी अरविंद मेनन तथा सांसद बांसुरी स्वराज संग संगठन को आने वाले Assembly Elections में मजबूती के साथ झोंकने के बाबत गंभीर मंत्रणा की तथा संभावित रणनीतियों पर मंथन किया। ये तय हुआ कि विधानसभा चुनाव के दौरान सांगठनिक अभियानों और पुष्कर सरकार के विकास कार्यों को अवाम तक पहुंचाया जाए। सारी मेहनत और लक्ष्य Absolute Majority के बजाए Highest Majority तय की जाए। BJP के नए सेनापतियों के उत्तराखंड पहुँचने पर CM पुष्कर सिंह धामी ने उनको शहीद मेख गुरुंग मार्ग स्थित आवास पर निमंत्रित कर गुलदस्तों से स्वागत किया।



CM पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश प्रभारी राम माधव तथा नया सह प्रभारियों का अपने आवास पर स्वागत किया
———-
प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कार्यकर्ताओं से अब संगठन के काम से आगे बढ़कर ‘राजनीतिक कार्यकर्ता’ की भूमिका निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। इसका प्रचार लोगों तक पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं को साधारण बहुमत नहीं, बल्कि ’60 पार’ (हाईएस्ट मेजोरिटी) के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने के अलावा कोई और विकल्प नहीं सोचना है।




BJP संगठन की बैठक का नजारा
——
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उत्तराखंड को लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाला देश का 8वां राज्य बनाना है। सह प्रदेश प्रभारी MP बांसुरी स्वराज ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि धर्म, क्षेत्र, जाति और भाषा के बाद अब युवाओं को उम्र के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। खुद को जननेता बताने वाले विपक्षी नेताओं की सोच सनातन और राष्ट्र विरोधी है। इसकी पोल खोलनी ही होगी। भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर कार्यकर्ताओं को अवाम के बीच जाना है। पुष्कर सरकार ने बहुत कार्य किए हैं। उनकी Marketing का जिम्मा कार्यकर्ताओं का है।
—‘उत्तराखंड के विकास मॉडल की हो चर्चा‘—
प्रदेश BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। अब शहर से लेकर गांव तक उत्तराखंड के विकास मॉडल की चर्चा होनी चाहिए। संगठन का हर निर्णय बूथ स्तर तक पहुंचना चाहिए। प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र को दोहराते हुए 2027 के चुनाव में प्रचंड जीत का दावा किया। बैठक में BJP प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज,सरकार में मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने किया।
–


BJP प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज और मंत्री नेहा जोशी ने भी प्रभारी राम माधव तथा अन्य का स्वागत किया
———-
संस्कारों की झलक: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का आत्मीय अंदाज, उत्तराखंड की परंपरा को नमन
—और बांसुरी ने बड़ों के पैर छू के लिया आशीर्वाद–
भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पारंपरिक ढंग से तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर बांसुरी स्वराज का स्वागत किया तो इस सम्मान के जवाब में सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने महिलाओं पर फूल बरसाए। बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति व परंपराओं के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।



