उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

बल्ले से Sixer ठोंक युवाओं को CM पुष्कर का संदेश,`नशे से दूर रहो-खेलों से नाता जोड़ो’;नशामुक्ति की दिलाई शपथ

Chetan Gurung

पंचकूला/देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी ने आज हरियाणा की धरती पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में ‘नमो क्रिकेट लीग’ का उद्घाटन करने के दौरान बल्ले से जौहर दिखाते हुए गेंद को आसमान दिखाया। उन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए कहा। अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देश की 30 से अधिक टीमें खेल रहीं।

‘क्रिकेट को हां, नशे को ना’ का दिया संदेश समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर ने खिलाड़ियों और युवाओं को नशे से पूरी तरह दूर रहने तथा समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “क्रिकेट को हां और नशे को ना” केवल एक नारा नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन की ओर ले जाने का संकल्प है। उन्होंने कहा, “यदि जीवन में कोई लत लगानी ही है, तो खेल और फिटनेस की लत लगाएं। यदि कोई जुनून पालना है, तो अपने सपनों को हासिल करने का जुनून पालें।”

PSD ने बल दिया कि युवाओं की ऊर्जा नशे में नष्ट होने के बजाय खेल, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों से देश में खेलों को नया सम्मान मिला है। पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है।

CM पुष्कर Cricket के माहौल में खुद को रोक नहीं पाए। वह बल्ला थाम के Stumps के सामने जा डटे और Ball को उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके हवाई shot पर लोगों ने तालियाँ बजा के तारीफ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button