
Chetan Gurung
उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत Voters को गणना फार्म बांटना शुरू कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEC) डॉ.BVRC पुरुषोत्तम ने लोगों से कहा कि वे इस मामले में Booth Level Agents (BLA) को सहयोग करें। प्रदेश के सभी 11733 BLO के पास गणना फार्म पंहुचा दिए गए हैं। 7 जुलाई तक BLO गणना फार्मों को BLO App के जरिये डिजिटिलाइज कर दिया जाएगा। CM पुष्कर सिंह धामी ने भी SIR form भर के आज सचिवालय में CEO को सौंपा। सभी से इसको तय समय पर भरने की अपील भी की।

SIR फॉर्म भरने के बाद CEO BVRC पुरुषोत्तम को फार्म सौंपते CM पुष्कर सिंह धामी
——————–
डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश के कई मतदाता नौकरी या अन्य पेशे से जुड़े होने के कारण दिन में घर पर उपलब्ध नहीं हैं। वे ”बुक ए कॉल विद BLO” के फीचर से एक क्लिक पर अपने BLO के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-Net मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर BLO मतदाता से स्वयं संपर्क करेंगे।
BLO के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिति में ये तय किया गया है कि BLO 3 बार उनके घर जाएंगे। फिर भी न मिलने पर दरवाजे पर वह स्टीकर लगाकर अपने अगले Visit की तारीख और Mobile Number लिख छोड़ेंगे। मतदाताओं को अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ BLO को देना होगा।
8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर भ्रमण के दौरान गणना फार्म के साथ मतदाताओं से कोई भी दस्तावेज नही लेने होंगे। 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा इसके साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (ACEO) डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि Voters खुद भी ECI Net App के जरिये अपना गणना फार्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। मतदाता इसे भरकर अपलोड कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं तो वे अपने BLO से संपर्क कर फार्म 6 भर सकते हैं।



