उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

केदारनाथ Rope-way Project में रफ्तार लाने के निर्देश:CS आनंदबर्द्धन की अध्यक्षता में NHLML के UKRWDL Board of Directors ने मंजूर किए कई प्रस्ताव

Chetan Gurung

Chief Secretary आनन्दबर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) के अंतर्गत उत्तराखण्ड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड के Board of Directors की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

इस दौरान केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने प्रोजेक्ट के कार्यों में तेजी लाने,वन स्वीकृति के प्रस्ताव पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने,चिह्नित प्रतिपूरक वनीकरण भूमि का समानांतर रूप से पुनः सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परियोजना की निर्धारित अलाइनमेंट के अनुसार प्रत्येक गतिविधि का विस्तृत कार्ययोजना चार्ट (PERT chart) तैयार कर बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि जहां राजस्व भूमि पर टावर का निर्माण होना है और वन स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है, वहां टावर की नींव का कार्य प्रारंभ कर लिया जाए। यूटिलिटी शिफ्टिंग से सम्बन्धित कार्यों में तेजी लाई जाए। गौरीकुंड एवं सोनप्रयाग के निकट पार्किंग, जनसुविधाओं तथा आवासीय सुविधाओं के विकास के लिए समुचित योजना तैयार करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि यात्रा के व्यस्ततम समय में भी निर्माण कार्य जारी रहने के कारण यात्रा संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। बैठक में प्रमुख सचिव R मीनाक्षी सुंदरम,सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव विनीत कुमार एवं NHLML के अधिकारी उपस्थित थे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button