स्टैनफोर्ड लिस्ट में Graphic Era के VC डॉ नरपिंदर सिंह को देश में पहली रैंक:GEGI प्रमुख डॉ कमल घनशाला ने कहा,`विवि में शिक्षा की गुणवत्ता-शोधों पर गंभीरता का ईनाम’

Chetan Gurung
अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की प्रतिष्ठित सूची में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 52 शिक्षकों ने स्थान हासिल कर विवि का परचम भी अपने साथ फहराया। वे दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची का हिस्सा बने। GEGI के Chairman डॉ कमल घनशाला ने सभी उपलब्धि हासिल करने वाले शिक्षकों को डॉ नरपिंदर के साथ बधाई दी और इसे विवि के लिए बेहद सम्मान का पल करार दिया।
यह सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एल्सेवियर के सहयोग से तैयार की है। कुलपति डॉ नरपिंदर की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की सूची में अब तक के करियर के आधार पर देश में पहली रैंकिंग है। ग्राफिक एरा की यह सफलता विभिन्न विषयों में उच्चस्तरीय शोध, प्रभावशाली शोध प्रकाशनों और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
डॉ. नरपिंदर पहले भी इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बना चुके हैं। करियर शुरू होने से 2025 तक एग्रिकल्चर, फिशरीज़ और फॉरेस्ट्री में उनकी विश्वभर में 116वीं रैंकिंग है। वहीं फूड साइंस में उनकी विश्वभर में 55वीं रैंकिंग है। भारत में एग्रिकल्चर, फिशरीज़ और फॉरेस्ट्री एवं फूड साइंस में उनकी पहली रैंकिंग है।
ग्राफिक एरा के इतने अधिक शिक्षकों का इस वैश्विक सूची में शामिल होना यूनिवर्सिटी की शोध क्षमता और निरंतर प्रगति का प्रमाण है। इस सूची में शामिल शिक्षकों में डॉ. अज़मल हुसैन, डॉ.A कर्णवाल, डॉ. मोहित बजाज, डॉ.G मुरली, डॉ. मोहम्मद वाज़िद, डॉ. मनोज दिवाकर, डॉ. मनु शर्मा, डॉ. अजय सिंह वर्मा, डॉ. विनय कुमार पांडेय, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. मंगे राम और डॉ. राकेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं।
ग्राफिक एरा ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला इस शानदार उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह शिक्षा की गुणवत्ता, गंभीर और प्रभावी शोधों का सुपरिणाम है। ग्राफिक एरा शिक्षा और तकनीकों को देश- दुनिया की जरूरतों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। विश्व पटल पर ग्राफिक एरा के इतने अधिक शिक्षकों को रैंकिंग में शामिल किया जाना इस दिशा में उठाए गए कदमों की सार्थकता दर्शाता है।



