उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

भीषण ओलों की बारिश:CM पुष्कर ने हेलीकाप्टर को बाजपुर में अचानक उतार कर लिया फसलों के नुक्सान का जायजा:किसानों को हर मुमकिन मदद का यकीन दिलाया

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि के मद्देनजर तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का कुछ देर बाद ही उस वक्त दौरा कर फसलों के नुकसान का जायजा लिया जब वह हल्द्वानी से देहरादून वायु मार्ग से लौट रहे थे। बाजपुर में उन्होंने बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के हेलीकाप्टर उतारा और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उनको हर मुमकिन मदद्द का यकीन दिलाया।

दिन में लगभग 12 बजे बाजपुर में अचानक जबर्दस्त ओले गिरने शुरू हुए थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर हल्द्वानी से देहरादून लौट रहे थे। उन्हें ओलावृष्टि और फसलों को हुए नुकसान की जानकारी इसी दौरान मिली।  उन्होंने खराब मौसम के बावजूद पायलट को हेलीकॉप्टर बाजपुर की दिशा में मोड़ने के निर्देश दिए।

ओले इतने बड़े और भीषण ढंग से बरसे कि बड़े-बड़े पेड़ तक धराशाई हो गए

——-

मुख्यमंत्री ने खेतों में नुकसान का जायजा लेने के साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का विस्तृत सर्वेक्षण एवं नुकसान का आकलन प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

पुष्कर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। नुकसान के आकलन से लेकर राहत संबंधी कार्रवाई तक पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button