उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

किच्छा-सिरौली कलां (UDN) नगर पालिका अध्यक्ष-सदस्यों के चुनावों की अधिसूचना जारी:सार्वजनिक अवकाश पर भी इन क्षेत्रों के दफ्तर खुलेंगे

Chetan Gurung

ऊधमसिंहनगर की नगर पालिका परिषद्, किच्छा एवं सिरौलीकलां के अध्यक्षों एवं सदस्यों के निर्वाचन के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई. राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि निर्वाचन में वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी जो नगर स्थानीय निकाय निर्वाचन के लिए निर्धारित एवं निर्देशित है।

कार्यक्रम के मुताबिक 10 सितम्बर से 11 सितम्बर, 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त किया जाएगा। 12 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 13 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी होगी.

14 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन किया जाएगा। 22 सितम्बर को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान तथा 24 सितम्बर, 2026 को पूर्वाह्न 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना की जाएगी।

नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने, नाम निर्देशन पत्रों की जांच एवं वापसी, निर्वाचन प्रतीक आवटन की कार्यवाही तथा मतगणना संबंधित निर्वाचन अधिकारियों (रिटर्निंग आफिसर्स)/ सहायक निर्वाचन अधिकारियों (असिस्टेंट रिटर्निग आफिसर्स) की तरफ से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी  के जरिये तय स्थान पर की जाएगी।

समय-सारणी के दौरान पड़ने वाले समस्त सार्वजनिक अवकाश दिवस पर भी सभी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button