
Chetan Gurung
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.BVRC पुरुषोत्तम के साथ आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में फिर से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) पर सिर जोड़े गए और राजनीतिक दलों के सुझाव लिए.


CEO ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि को आगे बढ़ाते हुए 3 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है.24 लाख 30 हजार मतदाताओं को जारी नोटिसों के मुकाबले में 24 लाख 29 हजार से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी कर दी गई है। फार्म 6, 7 और 8 पर भी 40 प्रतिशत से अधिक दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई कर दी गई है।
राजनीतिक दलों को यह भी बताया गया कि प्रदेश में डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री एवं फोटो सिमिलर एंट्री (DSE/PSE) मॉड्यूल को लागू किया जाएगा। इस मॉड्यूल में जिन मतदाताओं के नाम पाए जाएंगे उन्हें नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, मस्तू दास आयोग की तरफ से थे. भाजपा से राजकुमार पुरोहित, एडवोकेट सतेंद्र जैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज रावत, BSP से सतेंद्र चोपड़ा, भीमराव, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांडे्य, CPI(M) से अनंत आकाश बैठक में उपस्थित रहे।



