उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

मौसम खराब होने पर भी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा-सुविधा में कमी न हो-सचिव Dr RRK:व्यवस्थाओं का लिया Virtual जायजा

Chetan Gurung

Monsoon और मूसलाधार बारिश के दौरान भी केदारनाथ यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सचिव (आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग) डॉ. R राजेश कुमार ने आज रुद्रप्रयाग में संचालित केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का वर्चुअल माध्यम से जायजा लिया और यात्रा के दौरान सामने आ रही चुनौतियों और उनके त्वरित समाधान को लेकर निर्देश दिए।

DM ने उनको बताया कि केदारनाथ यात्रा निर्बाध ढंग से चल रही। यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। यात्रा के प्रभारी सचिव डॉ RRK ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लगातार प्रभावी बनाए रखा जाए।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा से जुड़ी छोटी से छोटी समस्या का भी तत्काल संज्ञान लेकर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उनको बताया गया कि जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कुछ कमी महसूस की जा रही है। कुछ विशेषज्ञ चिकित्सकों की अतिरिक्त तैनाती का अनुरोध किया गया।

सचिव ने निर्देश दिए गए कि यात्रा के दौरान घोड़ा-खच्चरों एवं अन्य पशुओं के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए। यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, यातायात, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

R राजेश ने कहा कि CM पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Monsoon और भारी बारिश लगातार होने के चलते सरकार यात्रा को ले के अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button