उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

कामकाज की रफ्तार बढ़ाने साथ बैठे नौकरशाह:CS आनंदबर्द्धन की हिदायत,`शासन-जिलों के अफसर तालमेल संग लोगों की दिक्कतों को दूर करें’:हर महीने मंगलवार को होगी Co-Ordination बैठक

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी के फरमान पर नौकरशाहों ने कामकाज की रफ्तार बढ़ाने का फैसला किया है। आज राज्य के सर्वोच्च नौकरशाह और Chief Secretary आनन्दबर्द्धन ने शासन के अफसरों और DMs को सख्ती से ताकीद की कि लोगों से जुड़ी समस्याओं फौरन हल किया जाए और इसके लिए शासन-जिला प्रशासन के अधिकारियों में बेहतर समन्वय रहे। हर महीने के पहले मंगलवार को दोनों की समन्वय बैठक आयोजित की जाए।

समन्वय बैठक में जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों से सम्बन्धित ऐसी समस्याओं एवं प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के समक्ष रख सकेंगे, जिनके निस्तारण के लिए शासन स्तर पर विभागीय समन्वय अथवा निर्णय की आवश्यकता हो। सभी मुद्दों को बैठक से पूर्व उपलब्ध कराया जाए। संबंधित विभाग आवश्यक जानकारी एवं कार्यवाही के साथ इस बाबत बैठक में उपस्थित रहेंगे।

CS ने कहा कि प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को आयोजित होने वाली VC (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) समन्वय बैठक में इन प्रकरणों पर सम्बन्धित जनपद एवं विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए मौके पर ही उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य जनपद स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब को दूर करना है।

उन्होंने सचिवों को निर्देश दिए कि जनपदों से प्राप्त प्रकरणों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव L फ़ैनई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा मौजूद थे।

उनके साथ ही अन्य सचिव चंद्रेश कुमार यादव, डॉ. V षणमुगम, डॉ. R राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, ज्योति यादव, रणवीर सिंह चौहान, धीराज सिंह गर्ब्याल एवं राजेंद्र कुमार सहित उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button