उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड के खाते में आए PM किसान सम्मान निधि से 159 Cr: PM मोदी ने DBT के जरिये जारी की:8 लाख से अधिक किसानों की मौज:किसान देश की समृद्धि और खाद्य सुरक्षा के आधार स्तंभ-CM पुष्कर

Chetan Gurung

उत्तराखंड के किसानों की मौज हो गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 8 लाख से अधिक किसानों के खाते में 159 करोड़ रूपये आ गए हैं। हिमालय उत्सव दिवस पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र (गढ़ी कैंट) में इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने PM नरेंद्र मोदी के हाथों पश्चिम बंगाल से देशभर के किसानों के लिए DBT के जरिये जारी की गई किसान सम्मान निधि की किस्त का वर्चुअल प्रसारण देखा।

उनके साथ कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए किसान, कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर ने प्रदेश के सभी किसानों को किस्त मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अवसर किसानों के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में पारदर्शी तरीके से पहुंचाई जा रही है। आज देशभर में लगभग 10 करोड़ किसानों को 18 हजार 880 करोड़ रुपये DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। उत्तराखंड के भी 8 लाख से अधिक किसानों को 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उत्तराखंड सरकार भी किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में राज्य में नहरों से सिंचाई को पूरी तरह मुफ्त करने का निर्णय लिया गया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में खेती काफी हद तक वर्षा पर निर्भर रहती है। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए 1000 करोड़ रुपये की लागत से “उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट” को मंजूरी दी गई है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button