उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

विकास के लिए CM पुष्कर ने खोला खजाने का ताला:10.08 Cr को दी मंजूरी

Chetan Gurung

उत्तराखंड के तमाम जिलों के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी खजाने का ताला खोलने का सिलसिला बरकरार रखते हुए आज फिर करोड़ों रूपये मंजूर किए। जनहित से जुड़ी अहम घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियों को अनुमोदन प्रदान कर दिया।

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में हरिश्चंद्र देवता मंदिर को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने के लिए ₹1.42 करोड़, लोहारगांव में आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹70.87 लाख, खर्कदेश पट्टी स्थित बटकेश्वर मंदिर एवं तीर्थ स्थल के सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण कार्य के लिए ₹63.39 लाख,धारचूला के अंतर्गत ग्राम उच्छैदी, नन्दा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग निर्माण के लिए ₹ 81.43 लाख रूपये को मंजूर किया।

अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अंतर्गत भिकियासैंण स्थित शिव मंदिर के निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य के लिए ₹53.51 लाख, विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण, घाट निर्माण एवं सुरक्षा चेक डैम निर्माण कार्यों के लिए ₹98.25 लाख, विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत 50 हैंडपंप स्थापित करने के लिए ₹42.98 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का भी अनुमोदन प्रदान किया गया।

पौड़ी में यमकेश्वर के अंतर्गत जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक संपर्क मार्ग को बीटल्स स्ट्रीट के रूप में विकसित करने के लिए ₹85.74 लाख के साथ ही श्रीनगर में विकासखंड पाबौ के अंतर्गत सांकरसैंण-बरसीला-बगड़ मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण की खातिर ₹95.66 लाख तथा बीआरसी कोटली गांव तक मोटर मार्ग निर्माण के लिए ₹46.19 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई।

चम्पावत में लोहाघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगरीफर्त्याल में शिव मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य के लिए ₹75.00 लाख, ग्राम पंचायत मोत्यूराज में माँ कर्डाई मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹25.00 लाख,नैनीताल के भीमताल के अंतर्गत ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कैड़ागांव बुग स्थल तथा धारी के मौनीबाबा आश्रम में एक-एक धर्मशाला निर्माण के लिए ₹87.95 लाख की स्वीकृति भी जारी कर दी।

देहरादून में गुरुनानक पब्लिक महिला इंटर कॉलेज, खुड़बुड़ा के लिए भी ₹39.996 लाख का अनुमोदन किया। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास, संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button