Passport Verification में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखंड पुलिस को Award:विदेश मंत्री जयशंकर के हाथों ADG अंशुमन ने सम्मान ग्रहण किया:CM पुष्कर ने बधाई दी:DGP दीपम ने कहा,इस सम्मान से पुलिस का हौसला बढ़ेगा

Chetan Gurung
Passport Verification में बेहतरीन और त्वरित कार्यों के लिए उत्तराखंड पुलिस को केंद्र सरकार ने Award दिया गया । विदेश मंत्री S जयशंकर के हाथों नई दिल्ली में ADG (Adm-PHQ) अजय प्रकाश अंशुमन ने ये सम्मान ग्रहण किया।
उत्तराखंड पुलिस को “Institutional Performance Award for State Police” प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि लोगों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस ने इस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विदेश मंत्री Dr S जयशंकर से नई दिल्ली में अवार्ड ग्रहण करते ADGP (Adm-PHQ) अजय प्रकाश अंशुमन (दाएँ)
—————-
उत्तराखण्ड पुलिस को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान देश भर में पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाता है।
विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में समारोह में विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने यह सम्मान प्रदान किया। DGP दीपम सेठ ने कहा कि इस सम्मान से उत्तराखंड पुलिस का हौसला और बढ़ेगा और वह अपने फर्ज को अधिक त्वरित और प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए प्रेरित होगा।



