International Yoga Day::CM पुष्कर के साथ हजारों ने किया योग का प्रदर्शन:उत्तराखंड बनेगा योग-वेलनेस का Global Capital:3300 Cr की शारदा कॉरिडोर परियोजना से पर्यटन-आध्यात्मिक केंद्र के तौर पर विकास:प्रांत के हर हिस्से में योगाभ्यास के लिए उत्साहित दिखे हर उम्र-तबके के लोग

Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा (चंपावत) में राज्य योगा उत्सव में भारी तादाद में मौजूद लोगों,योग साधकों, SSB जवानों, Students महिलाओं और Senior Citizens के साथ योग का प्रदर्शन किया और सभी को इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाते हुए योग के सहारे स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने के लिए कहा। प्रांत के हर हिस्से और कोने-कोने में भी सरकारी और गैर सरकारी तौर पर आयोजित योगाभ्यास आयोजनों में हर उम्र,तबके के लोग योग करने के लिए उत्साहित नजर आए।





मुख्यमंत्री के साथ सुबह-सुबह योगाभ्यास करने के लिए लोगों में भरपूर जोश और उत्साह नजर आया। CM पुष्कर के साथ उन्होंने हर योग क्रिया को मन से किया। PSD ने योग दिवस के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी योग प्रशिक्षकों, साधकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक व्यायाम संग मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है।

योगा दिवस पर CM पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को नशे से दूर रह के सकारात्मक जीवन जीने के लिए योगाभ्यास नियमित रूप से करने के लिए कहा
————-
उन्होंने कहा कि तनाव, अवसाद और अस्वस्थ जीवनशैली से उत्पन्न चुनौतियों के बीच योग प्रभावी प्राकृतिक उपचार प्रणाली के रूप में कार्य कर रहा है। योग ने विश्वभर में मानवता को जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र “वसुधैव कुटुम्बकम्” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” के संदेश को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है।
PSD ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली। आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं। उत्तराखंड योग, अध्यात्म और साधना की प्राचीन परंपराओं की भूमि है। राज्य सरकार उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में देश की पहली योग नीति लागू की गई है। योग एवं ध्यान केंद्रों की स्थापना के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी तथा योग, ध्यान एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध एवं अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में पांच नए योग हब विकसित किए जा रहे हैं।
CM पुष्कर ने कहा कि बनबसा में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य शारदा नदी तट पर भी योग एवं आध्यात्मिक साधना को व्यापक रूप से बढ़ावा देना है। राज्य सरकार शारदा कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से क्षेत्र को आध्यात्मिक एवं पर्यटन विकास की नई पहचान देने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि लगभग 3300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना के अंतर्गत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। युवाओं को नशे से दूर रह के योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बना कर सफलता के पाठ पर आगे बढ़ना होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर के साथ योग करने वालों में मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद सिंह अधिकारी, सचिव (मुख्यमंत्री एवं आयुक्त-कुमाऊं) दीपक रावत,सचिव (आयुष) रंजना राजगुरु,IG(कुमाऊं) निवेदिता कुकरेती, DM मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, DM (उधमसिंह नगर) नितिन सिंह भदौरिया, SP (उधमसिंह नगर) अजय गणपति, CDO डॉ GS खाती भी मौजूद थे।



