
Chetan Gurung
पुष्कर मंत्रिमंडल की इकलौती महिला सदस्य खेल-महिला सशक्तिकरण-खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने योगाभ्यास के लिए चीन-नेपाल से सटे पिथौरागढ़ के भी एकदम सुदूरवर्ती मिलम गांव को चुना। उन्होंने पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल और पूर्व उत्तराखंड CM भगत सिंह कोश्यारी के साथ ITBP की 14वीं Battalion के अफसरों और जवानों के साथ जून में भी जिस्म जमा देने वाली सर्द सुबह योग के आसनों को अंजाम दिया।


—————–

पूर्व राज्यपाल और पूर्व CM पद्माभूषण भगत सिंह कोश्यारी के साथ योगा के दौरान मिलम गाँव में मंत्री रेखा आर्य
—————
हिमालय की ऊंची चोटियों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस विशेष योग शिविर में मंत्री रेखा के साथ अफसरों और जवानों ने भी उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। बेहद कड़ाके की ठंड के चलते गरम कपड़े और मफ़लर में योगा करने वाली मंत्री रेखा ने आज के योगाभ्यास को अपने जीवन का यादगार अनुभव करार दिया।
उन्होंने कहा कि एक ओर बर्फ से ढकी नंदा देवी की भव्य चोटियां और मिलम ग्लेशियर का विहंगम दृश्य था, तो दूसरी ओर गोरी गंगा नदी की कल-कल बहती धारा के बीच योग करने का अवसर विरलों और सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है। प्रकृति के इस अद्भुत आंगन में योग का अनुभव शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
मंत्री रेखा ने कहा कि मिलम गांव तक पहुंचने का सफर कठिन परिस्थितियों से भरा था। यहाँ तक पहुँचना भी आसान नहीं था। सर्द और जिस्म को ठंडा-कंपकपाने वाली कटिली हवाओं और दुर्गम रास्तों को पार करना भी बहुत बड़ी चुनौती है। यहाँ योग का आसन लगाया तो मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने International Yoga Day आयोजन के लिए PM नरेंद्र मोदी के प्रयासों को अभूतपूर्व करार दिया।
मंत्री ने ये भी कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के बीच योग करना उनके लिए गर्व का विषय है। कोश्यारी और रेखा ने ITBP जवानों की वर्दी भी Hat के साथ पहनी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी थे। ITBP Commandant राम भरत सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप ने भी योगा किया।



