उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

खुशियों की बहार!CM पुष्कर ने 307 को सौंपे नियुक्ति पत्र:परिवार में बहाया खुशियों का दरिया:कहा,`उत्तराखंड के रोशन भविष्य की मशाल बनें’:चिकित्सा स्वास्थ्य-उद्यान में मिली नियुक्तियाँ

Chetan Gurung

देश में ईंधन-गैस की आपातकालीन कमी के दौर में आज देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी ने 307 चिकित्साधिकारियों, फार्मासिस्टों तथा उद्यान विभाग में आयोग के जरिये चुने गए प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंप के उनके और उनके परिवार की जिंदगी में खुशियों का दरिया बहा दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि यह केवल नियुक्ति पत्र नहीं बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का अवसर है।

PSD ने कहा कि एक वक्त वह भी था जब नकल और भ्रष्टाचार के चलते सरकारी नौकरियों में भर्तियाँ अटक जाती थीं। युवा निराश हो जाते थे। उनका विश्वास System से उठ रहा था।  थे। उनकी सरकार ने नई कार्य संस्कृति विकसित करते हुए इस व्यवस्था को बदल डाला है। देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया है। पारदर्शी परीक्षा और हर नियुक्ति केवल योग्यता के आधार पर सुनिश्चित किया गया है। गुजरे 4 वर्षों में हमारी सरकार 32,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को मिल रहा रोजगार विश्वास, न्याय और सुशासन की स्थापना का प्रमाण है। 243 चिकित्सा अधिकारियों, 42 फार्मासिस्ट, उद्यान विभाग के अन्तर्गत 22 प्रयोगशाला सहायकों एवं मशरूम पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। CM ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में संकट की घड़ी में जनता की पहली उम्मीद स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्मिक ही होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण और संचालन तेजी से किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 5 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। 2 निर्माणाधीन हैं। 9 नर्सिंग कॉलेज और 3 नर्सिंग स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हल्द्वानी में आधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण प्रगति पर है। दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए टेलीमेडिसिन एवं हेली एंबुलेंस सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि एवं उद्यानिकी को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कीवी, ड्रैगन फ्रूट, हाई डेंसिटी एप्पल, मशरूम उत्पादन तथा मधुमक्खी पालन जैसी उच्च मूल्य फसलों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल,Khajandas,MLA उमेश शर्मा काऊ,सविता कपूर और देहरादून के Mayor सौरभ थपलियाल,सचिव सचिन कुरवे और SN पांडे मौजूद थे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button