उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking::उत्तराखंड Congress में भीषण घमासान!PCC Chief गोदियाल के खिलाफ साजिश!हटवाने के लिए फर्जी हाइकमान Agent को 25 लाख:बड़े क्षत्रप की तरफ इशारा

Assembly Elections से पहले आपस में ही मारकाट पर उतरी सरकार बनाने का ख्वाब देखने वाली Party

Chetan Gurung

उत्तराखंड में सरकार बनाने का ख्वाब देख रही Congress में अंदरूनी साजिश अब भीषण घमासान के स्तर पर आ गया है। प्रदेश Chief और पार्टी में लोकप्रिय चेहरा गणेश गोदियाल को हटवाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पार्टी हाई कमान के एक फर्जी Agent की चंडीगढ़ में गिरफ्तारी हुई है। इसकी पुष्टि देहरादून पुलिस और खुद पार्टी के एक बड़े नेता ने की। खास पहलू इस साजिश में ये है कि इसके पीछे Congress के ही एक बड़े नाम और उनके खास चेलों को देखा जा रहा है। Assembly Elections से पहले और CM पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में दौड़ रही BJP को मात देने की Congress की संभावनाओं को उसके ही प्रमुख के खिलाफ अंदरखाने चल रही चालबाजियों से बहुत बड़ा धक्का लगेगा ये तय है।

सालों से Congress देश के साथ ही उत्तराखंड में भी बर्फ से लगी हुई है। वह एक के बाद एक हर किस्म के चुनाव हार रही है। गणेश गोदियाल के तौर पर उसको ऐसा प्रदेश अध्यक्ष मिला है, जो विवादों से दूर और लोकप्रियता के मामले में अन्य किसी भी काँग्रेस क्षत्रप से बेहतर समझे जाते हैं। हरीश रावत को चुका हुआ माना जाता है और बाकी बड़े नेताओं का हाल ये है कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्र से बाहर निकलने का हौसला नहीं कर पा रहे हैं। वे पूरे का पूरा वक्त अपनी विधानसभा में ही देने में मशगूल रहते हैं। उनको आशंका रहती है कि वह क्षेत्र छोड़ेंगे तो कोई और वहाँ पैठ जमा लेगा। गोदियाल कम से कम वह चेहरा है, जो गढ़वाल में मजबूती से स्थापित हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक उनको Congress के दिग्गज राहुल गांधी का पूरा समर्थन है। उनके काँधों पर पार्टी को मजबूत करने और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में दमदारी के साथ उतरने का जिम्मा सौंपा गया है। इससे पार्टी में अंदरखाने उनके खिलाफ हलचल और चालबाजियाँ तेज हो गई हैं। ऐसा सूत्र बता रहे। वे किसी भी सूरत में गोदियाल को कुर्सी से हटते देखना चाहते हैं। उनकी इसी सोच-चाहत और बेकरारी का फायदा किसी कनिष्क सिंह ने उठाया। पुलिस और पार्टी सूत्रों के अनुसार इस शख्स ने खुद को हाई कमान का करीबी बताया और एक आए दिन अपने विवादित-सनसनीखेज बयानों से चर्चित रहने वाली महिला और Congress के एक स्थापित क्षत्रप से संपर्क साधा।

अंदरखाने से मिली जानकारी के मुताबिक उसने महिला और Congress क्षत्रप, जिनके साथ 3 अन्य पार्टी नेता भी थे, को झांसा दिया कि उसको मोटी रकम दी जाए तो वह पार्टी आलाकमान से बात कर के PCC Chief को हटा के उनके मुताबिक नियुक्ति करा सकता है। उसके झांसे में आ के महिला ने मांगी गई रकम उसको सौंप दी। इसके बाद गोदियाल को हटाने के बजाए वह खुद ही गायब हो गया। तब जा के काँग्रेस में गोदियाल विरोधियों और उस महिला का माथा ठनका कि उनको ठग लिया गया है। अब वे सभी माथा पीट रहे हैं।

उन्होंने मालूम किया तो पता चला कि जिसको वह काँग्रेस आला कमान का करीबी मान रहे थे, ये वह नहीं कोई दूसरा है। असली वाले को तो इसकी भनक भी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक वह ठग चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले ने उत्तराखंड Congress में चरम पर पहुंची गुटबाजी और एक-दूसरे को निबटाने के लिए किसी भी हद तक जाने की तस्वीर को सार्वजनिक कर दिया है। एक तरफ BJP को फिर से जीत दिला के Hattrick की सोच में आगे बढ़ रहे CM पुष्कर सिंह धामी हैं। जो लगातार और कद्दावर हो रहे। बेहद Smart-चतुर और चुनाव जीतने का गुर जानते हैं।

दूसरी तरफ आपस में ही सिर-धड़ अलग करने में व्यस्त Congress के क्षत्रपों की जंग भीषण हो गई है। इसका फायदा BJP को और नुकसान Congress को होगा, इसको स्वीकार करने में खुद Congress के ही दिग्गज भी नहीं हिचक रहे। ये देखा जा रहा है कि आला कमान गोदियाल के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ कोई कदम उठाता है या फिर खामोश रह के नजारा देखता रहेगा। गोदियाल पार्टी में अकेले ऐसे शख्स हैं, जो पार्टी को मजबूत करने के लिए दौड़े नजर आते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button