भगवान बद्रीनाथ धाम के भी कपाट CM पुष्कर की मौजूदगी में खुले:CM पुष्कर ने PM मोदी के नाम की पहली पूजा

Chetan Gurung
केदारनाथ धाम के बाद आज CM पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भगवान बद्रीनाथ के कपाट भी सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने दर्शन के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा बद्रीनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल एवं अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मुख्यमंत्री ने कपाट खुलने पर PM नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री को सामने देख भगवान बद्रीनाथ के भक्त उल्लासित और खुश दिखे। उन्होंने PSD के साथ हाथ मिलाने में जोश दिखाया। CM ने भी हाथ मिला के उनको खुश किया।





मुख्यमंत्री पुष्कर ने मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर तथा आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित अन्य मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने तीर्थयात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनसे यात्रा व्यवस्थाओं का Feedback लिया। उन्होंने कहा कि 4 धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। हर स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।
CM PSD ने देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से हरित एवं स्वच्छ चारधाम यात्रा में सहयोग करने के लिए कहा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। चार धाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही बद्रीनाथ धाम में आस्था, परंपरा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर माणा एवं बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों के साथ मंदिर प्रांगण में झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने भी भजन-कीर्तन कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने धाम में भंडारे का रिबन काट कर उद्घाटन किया। श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उनके साथ BJP के प्रदेश अध्यक्ष तथा MP महेंद्र भट्ट,BKTC प्रमुख हेमंत द्विवेदी थे। इस अवसर पर DM गौरव कुमार, SP सुरजीत सिंह पंवार, BKTC के CEO विशाल मिश्रा, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, रावल अमरनाथ नंबूदरी उपस्थित रहे।

